एक्सप्लोरर

UP Politics: आपस में भिड़े अखिलेश यादव और भूपेंद्र चौधरी, जमकर चले जुबानी तीर, जानिए पूरा मामला

यूपी बीजेपी (BJP) के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि गाय और सारस का अंतर सपा प्रमुख को समझना होगा.

UP News: सारस पक्षी से दोस्ती को लेकर चर्चा में आये अमेठी (Amethi) के आरिफ को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) और राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है. बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने रविवार को सारस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा प्रमुख को गाय और सारस का अंतर समझना होगा.

इससे पहले सपा अध्यक्ष यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था, ''ये दूसरों के दुख से सुखी होने वाले लोग हैं, सारस तक की ख़ुशी इनसे देखी नहीं गयी. ये पक्षियों तक की खुली उड़ान के ख़िलाफ़ हैं, ये भला इंसान की आज़ादी की बात क्या करेंगे.'' रविवार को जारी एक बयान में भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पशु-पक्षियों से प्रेम प्रदेश की जनता से छिपा नहीं है. गाय और सारस का अंतर सपा प्रमुख को समझना होगा.''

भूपेंद्र चौधरी का पलटवार
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ''चिड़ियाघर में सारस को कैद नहीं किया गया, बल्कि संरक्षित किया गया है. सपा प्रमुख सारस की आड़ में आरिफ के नाम पर राजनीति कर रहे हैं.'' उन्होंने कहा, ''सपा अध्यक्ष को छह साल में खुशहाल यूपी नहीं दिखता, उन्हें तो पक्षी नहीं, पक्षी की आड़ में राजनीति की चिंता है.''

Atiq Ahmad News: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की बिना नकाब वाली फोटो आई सामने, पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तार?

सपा अध्यक्ष ने रविवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में अमेठी निवासी आरिफ का जिक्र करते हुए कहा, 'सरकार को आरिफ को सारस मित्र मानकर उसका सम्मान करना चाहिए और पुरस्कार देना चाहिए था. मगर आरिफ पर शिकंजा कसा जा रहा है. अगर सपा सरकार होती तो हम ऐसे नौजवान को आगे बढ़ाते.'

आरिफ को नोटिस जारी
उल्लेखनीय है कि अमेठी जिले के जामो क्षेत्र के मंडखा गांव में सारस पक्षी से दोस्ती को लेकर चर्चा में आये आरिफ की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं. वन विभाग ने उसे नोटिस जारी कर आगामी चार अप्रैल को तलब किया है. गौरीगंज के सहायक वन अधिकारी रणवीर सिंह की तरफ से आरिफ को शनिवार को भेजे गए नोटिस के मुताबिक, उस पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

नोटिस के अनुसार, आरिफ को आगामी चार अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे उप प्रभागीय वन अधिकारी रणवीर मिश्रा के समक्ष उपस्थित हो कर बयान दर्ज कराने को कहा गया है. सिंह ने बताया कि 21 मार्च को आरिफ के घर से वन विभाग की टीम ने सारस को अपने कब्जे में लेकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा था जिसे कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया है. 

गौरतलब है कि आरिफ को करीब एक साल पहले खेत में एक घायल सारस पड़ा मिला था. उसकी टांग टूटी थी. आरिफ ने उसे अपने घर पर लाकर उसका इलाज किया था. पूरी तरह से ठीक होने के बाद सारस वहां से जाने के बजाय आरिफ के साथ ही रहने लगा था और वह उसी के साथ खाता पीता भी था. इसके अलावा वह आरिफ के पीछे-पीछे चलता था. इसके कई वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget