एक्सप्लोरर

अशोक सिंघल को भारत रत्न देने की मांग हुई तेज, अखाड़ा परिषद ने कहा- राष्ट्रपिता के बराबर का मिले दर्जा

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि उनकी संस्था पीएम नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अशोक सिंघल को भारत रत्न दिए जाने के साथ ही महात्मा गांधी को मिलने वाली राष्ट्रपिता की पदवी के बराबर का कोई सम्मान भी दिए जाने की मांग करेगी.

प्रयागराज: अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए बरसों तक आंदोलन की अगुवाई करने वाले विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व मुखिया अशोक सिंघल को भारत रत्न दिए जाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तरफ से समर्थन किए जाने के बाद अब साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भी न सिर्फ इस मांग को पूरी तरह जायज करार दिया है, बल्कि अशोक सिंघल को देश का दूसरा राष्ट्रपिता घोषित किए जाने की भी वकालत की है.

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि उनकी संस्था पीएम नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अशोक सिंघल को भारत रत्न दिए जाने के साथ ही महात्मा गांधी को मिलने वाली राष्ट्रपिता की पदवी के बराबर का कोई सम्मान भी दिए जाने की मांग करेगी. उनके मुताबिक अशोक सिंघल को ऐसा सम्मान मिलना चाहिए, जिससे उनका दर्जा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बराबर का हो सके. महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि अशोक सिंघल ऐसे गृहस्थ संत थे, जिन्होंने सनातन धर्मियों में राम मंदिर के साथ ही उन्हें एकजुट करने की भी चेतना पैदा की थी, इसलिए उन्हें संत समाज और अखाड़ा परिषद भी जल्द ही कोई उपाधि से नवाजेगा. ये उपाधि सरकार की तरफ से दिए गए सम्मान से अलग संतों की तरफ से होगी.

अशोक सिंघल को भारत रत्न देने की मांग हुई तेज, अखाड़ा परिषद ने कहा- राष्ट्रपिता के बराबर का मिले दर्जा

अखाड़ा परिषद के साथ ही कई दूसरे साधु-संतों ने भी अशोक सिंघल को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर आवाज उठाई है. जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद जी महाराज ने कहा है कि अशोक सिंघल की अगुवाई की वजह से ही मंदिर आंदोलन न सिर्फ साकार हुआ है, बल्कि हिन्दू समाज अपने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट भी हो रहा है. उनके मुताबिक अशोक सिंघल ने एक अरब से ज्यादा देशवासियों में उनकी सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने का बेहद अहम काम किया है, इसलिए उन्हें भारत रत्न मिलना ही चाहिए. उन्होंने भी पीएम मोदी और गृह मंत्रालय को सिफारिश की चिट्ठी भेजे जाने की बात कही है.

इससे पहले सोमवार को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी अशोक सिंघल को भारत रत्न दिए जाने की मांग का समर्थन कर चुके हैं. कल अपने गृह नगर प्रयागराज में मीडिया से की गई बातचीत में केशव मौर्य ने अशोक सिंघल को सफेद वस्त्रधारी महान संत और राम मंदिर आंदोलन का महानायक करार दिया था. उन्होंने कहा था कि अशोक सिंघल ने राम मंदिर आंदोलन की अगुवाई करने के साथ ही देश और समाज के लिए कई दूसरे बड़े काम भी किए थे, इस वजह से वह ऐसे सम्मान के वास्तविक हकदार हैं. सरकार इस मामले में विचार कर कोई फैसला जरूर लेगी.

अशोक सिंघल को भारत रत्न देने की मांग हुई तेज, अखाड़ा परिषद ने कहा- राष्ट्रपिता के बराबर का मिले दर्जा

गौरतलब है कि अशोक सिंघल ने करीब तीन दशकों तक राम मंदिर आंदोलन की अगुवाई की थी. उन्होंने सभी सम्प्रदायों के संतों को एकजुट कर उन्हें इस आंदोलन से जोड़ा था. इसके साथ ही वो समाज सुधारक की भी भूमिका में थे. यही वजह है कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत के बाद से ही उन्हें भारत रत्न या कोई दूसरा सम्मान दिए जाने की मांग अब जोर-शोर से उठने लगी है. वैसे अखाड़ा परिषद की तरफ से उन्हें राष्ट्रपिता के बराबर की कोई पदवी दिए जाने की मांग पर आने वाले दिनों में सियासी कोहराम भी मच सकता है, क्योंकि कांग्रेस समेत दूसरी विपक्षी पार्टियां न सिर्फ इस पर सवाल उठाएंगी, बल्कि एतराज भी जता सकती हैं.

यह भी पढ़ें:

यूपी छेड़छाड़ मामला: मायावती बोलीं- मनचलों की वजह से गई सुदीक्षा की जान, सख्त कार्रवाई करे सरकार

प्रियंका गांधी को शिमला जाने के लिए मिला ई-पास, 12 लोगों को मिली अनुमति

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget