एक्सप्लोरर

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को बड़ा झटका, AIMIM नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ

UP News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने लोकसभा चुनाव के दौरान असदुद्दीन ओवैसी का साथ छोड़ दिया था, लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

AIMIM Leader Joins Congress: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम में लंबे समय तक प्रवक्ता रहे मोहम्मद फरहान आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. उन्होंने लखनऊ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मोहम्मद फरहान को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई. उन्होंने सदस्यता दिलाने के बाद फूलों की माला पहनाकर मोहम्मद फरहान का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया. फरहान के साथ ही उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के हाथों सदस्यता ली.

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले मोहम्मद फरहान लंबे अरसे तक असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रवक्ता रहे. उनकी गिनती पार्टी के तेज तर्रार प्रवक्ताओं और फायर ब्रांड नेताओं में होती थी. वह ओवैसी की पार्टी के टीवी पैनलिस्ट भी थे. फरहान ने प्रयागराज की शहर दक्षिणी सीट से साल 2022 में विधानसभा का चुनाव ओवैसी की पार्टी के सिंबल पर ही लड़ा था. असदुद्दीन ओवैसी खुद उनका प्रचार करने के लिए प्रयागराज आए थे. छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखने वाले मोहम्मद फरहान पत्रकारिता के क्षेत्र से भी जुड़े हुए थे. वह आइना पोस्ट नाम की पत्रिका के संपादक भी थे. 

लोकसभा चुनाव के दौरान दिया था प्रवक्ता पद से इस्तीफा 

तीन महीने पहले खत्म हुए लोकसभा चुनाव के दौरान फरहान ने ओवैसी की पार्टी में प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया था. कुछ दिन बाद उन्होंने पार्टी भी छोड़ दी थी. चुनाव के दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि ओवैसी सियासी पार्टियों की बी टीम के तौर पर काम करते हैं. ओवैसी के यूपी समेत कई राज्यों में तमाम सीटों पर मजबूत उम्मीदवार होने के बावजूद चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने प्रवक्ता पद और पार्टी छोड़ी थी. ओवैसी की पार्टी से इस्तीफा देने के बाद वह किसी भी दल में शामिल नहीं हुए थे. 

कांग्रसे सभी जातियों के बारे में सोचती है?

लखनऊ में पार्टी दफ्तर में आयोजित समारोह में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के बाद मोहम्मद फरहान ने कहा कि वह पार्टी नेता राहुल गांधी के संघर्षों और उनकी निडरता से प्रभावित होकर देश की सबसे पुरानी पार्टी में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो वोट बैंक की परवाह किए बिना सभी जाति धर्म और वर्ग के लोगों के बारे में सोचती है. कांग्रेस पार्टी देश की तरक्की के लिए तत्पर रहती है. पार्टी नेता राहुल गांधी जिस तरह से अन्याय और अत्याचार के खिलाफ बेबाकी से आवाज उठाते हैं, लोगों की लड़ाई लड़ते हैं, उससे उनके जैसे युवा उन्हें अपना आदर्श मानने लगे हैं.

कांग्रेस में बहुत जल्द मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी 

लखनऊ के प्रदेश कार्यालय में मोहम्मद फरहान को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जल्द ही उनके कद के मुताबिक जिम्मेदारी दी जाएगी. उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस पार्टी भी मोहम्मद फरहान को प्रवक्ता बना सकती है. इस बारे में फरहान का कहना है कि वह कांग्रेस पार्टी के सिपाही के तौर पर शामिल हुए हैं. पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे. उनके लिए पद कोई मायने नहीं रखता.

ये भी पढ़ें: तांडव वेब सीरीज के मेकर्स को बड़ी राहत, यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी ये अहम जानकारी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
Embed widget