एक्सप्लोरर

CM योगी के 'अब्बा जान' वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार, किया ये बड़ा दावा

Abbajan Controversy: ओवैसी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी के मुसलमानों की साक्षरता-दर सबसे कम है. अगर काम किए होते तो 'अब्बा, अब्बा' चिल्लाना नहीं पड़ता.

Asaduddin Owaisi on Yogi Adityanath's 'abbajan' remark: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के अब्बा जान 'abbajan' वाले बयान पर विरोधियों का पलटवार जारी है. अब एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने योगी के बयान पर निशाना साधा है. ओवैसी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी के मुसलमानों की साक्षरता-दर सबसे कम है. मुस्लिम इलाक़ों में स्कूल-कॉलेज नहीं खोले जाते.

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा, ''कैसा तुष्टिकरण? प्रदेश के मुसलमानों की साक्षरता-दर सबसे कम है, मुस्लिम बच्चों का Dropout rate सबसे ज़्यादा है. मुस्लिम इलाक़ों में स्कूल-कॉलेज नहीं खोले जाते.अल्पसंख्यकों के विकास के लिए केंद्र सरकार से बाबा की सरकार को ₹16207 लाख मिले थे, बाबा ने सिर्फ ₹1602 लाख खर्च किया.'' उन्होंने आगे कहा कि ''2017-18 में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत मात्र 10 मुसलमानों को घर मिले. 'अब्बा' के बहाने किसके वोटों का तुष्टिकरण हो रहा है बाबा? देश के 9 लाख बच्चे गंभीर तौर पर कुपोषित हैं, जिसमें से 4 लाख बच्चे सिर्फ़ यूपी से हैं.''

ओवैसी ने कहा कि ''ग्रामीण उत्तर प्रदेश में 13944 sub-centres की कमी है, 2936 PHC की कमी है, 53% CHC की कमी है. केंद्र सरकार के मुताबिक़ बाबा-राज में यूपी के PHC में सबसे कम डॉक्टर मौजूद हैं. कुल 2277 डाक्टरों की कमी है. अगर काम किए होते तो 'अब्बा, अब्बा' चिल्लाना नहीं पड़ता.''

सीएम योगी ने कही थी ये बात 

बता दें कि सीएम योगी ने रविवार को कुशीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों से पूछा था कि क्या उन्हें राशन मिल रहा है और 2017 से पहले ये राशन उन्हें कहां से मिल रहा था? मुख्यमंत्री ने कहा था कि, ''क्योंकि तब 'अब्बा जान' कहे जाने वाले लोग राशन को खा जाते थे. कुशीनगर का राशन नेपाल और बांग्लादेश जाता था. आज अगर कोई गरीबों के राशन को हथियाने की कोशिश करेगा, तो वो निश्चित रूप से जेल चला जाएगा.''

यह भी पढ़ें-

UP: राजा महेंद्र सिंह यूनिवर्सिटी का शिलान्यास आज, अखिलेश ने कहा- ढोंग कर रही है बीजेपी

PM UP Visit: नोएडा से लेकर अलीगढ़ तक सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी ने रचा एक और कीर्तिमान, सीएम योगी आदित्यनाथ ने चिट्ठी लिखकर दी प्रदेश वासियों को बधाई
यूपी ने रचा एक और कीर्तिमान, सीएम योगी आदित्यनाथ ने चिट्ठी लिखकर दी प्रदेश वासियों को बधाई
गोरखपुर में दो बेटियों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, दबंगों पर जमीन कब्जाने का लगाया आरोप
गोरखपुर में दो बेटियों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, दबंगों पर जमीन कब्जाने का लगाया आरोप
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी में जुटी बीजेपी, सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी में जुटी बीजेपी, सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
UP Weather Today: गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
यूपी में गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget