एक्सप्लोरर

UP News: आगरा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारात के समय बैंड में करंट आने से तीन लोगों की मौत

Agra Wedding News: आगरा के कंकरखेड़ा में बारात निकलने के दौरान हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. बैंड में करंट उतरने से हादसा हुआ. पुलिस का कहना है कि इस संबंध में शिकायत दर्ज हुई जिसके बाद जांच कराई जा रही है.

Agra Marriage Accident News: आगरा में एक शादी में अचानक मातम छा गया . हंसी खुशी का माहौल था. बैंड बज रहा था लेकिन अचानक ऐसा हादसा हुआ की पूरी बारात में मातम छा गया और कोहराम मच गया. शादी की खुशी देखते ही देखते मातम में बदल गई.अचानक हुए हादसे से बारात में नाच रहे बाराती हक्के बक्के रह गए. आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में देर रात्रि बारात चढ़ाई जा रही थी . बारात बैंड के साथ नाचते गाते निकल रही थी. लेकिन बारात चढ़ाई के दौरान बैंड के ठेले को खींच रहे बैंड से जुड़े तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया.  बैंड का ठेला खींच रहे तीन कर्मियों की करंट लगने से मौत हो गई. दूल्हा घोड़ी पर सवार था और बाराती बैंड के आगे नाच रहे थे. लेकिन बैंड का ठेला बिजली के झूलते हुए तारों के संपर्क में आया और बैंड में करंट दौड़ गया.

बैंड में करंट दौड़ने से हुई मौत
आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के साले नगर में बैंड की गाड़ी को खींच रहे तीन कर्मियों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई , जिस बैंड पर बारात के लिए गाने चलाए जा रहे थे उसी बैंड के ठेले में अचानक दौड़े करंट से मौके पर चीज पुकार मच गई. बारात में हुए हादसे से भगदड़ मच गई , जो बाराती बैंड के आगे नाच रहे थे अचानक हुए हादसे से वह समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या । बैंड के ठेले को खींच रहे तीन कर्मियों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि एक घायल बताए जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया.  एंबुलेंस के जरिए तत्काल तीनों बैंड वालों को अस्पताल भेजा गया है. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. 

आगरा पुलिस का क्या है कहना
इस पूरे मामले पर एसीपी खैरागढ़ इमरान अहमद ने बताया कि बैंड गाड़ी को खींचने वाले तीन कर्मियों की मौत हुई. बारात के दौरान हादसा हुआ है. करंट की चपेट में आने से तीनों लोगों की मौत हुई है तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. परिजनों की तहरीर पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में जांच कराई जाएगी कि हादसे के पीछे और क्या वजह हो सकती है. कहीं किसी की कोई साजिश तो नहीं थी. इसे भी ध्यान में रखकर जांच होगी.

UP Crime News: कानपुर गैंगरेप की शिकार दो बहनों में से एक के पिता ने की खुदकुशी, प्रियंका गांधी बोली- क्या यही है कानून का राज ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget