एक्सप्लोरर

मौत की मॉकड्रिल चलाने वाले श्री पारस अस्पताल को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने किया बड़ा खुलासा, कही बड़ी बात

यूपी के आगरा में मौत की मॉकड्रिल चलाने वाले श्री पारस अस्पताल को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने भी बड़ा खुलासा किया है. नरेश पारस के मुताबिक उनके फोन पर आईं कॉल्स ये बता रही हैं उस समय आगरा में स्थिति कितनी ज्यादा भयावह थी और लोग ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ रहे थे. 

आगरा: मौत की मॉकड्रिल चलाने वाले श्री पारस अस्पताल के संचालक अरिंजय जैन का वीडियो में हुआ कबूलनामा और उस पर जिला प्रशासन की पर्देदारी कई सारे सवाल खड़े कर रही है. लेकिन, एक के बाद एक हो रहे खुलासों के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर  मौत की मॉकड्रिल चलाने वाले अरिंजय जैन को क्यों बचाया जा रहा है. तमाम पीड़ित जिन्होंने अपनों को खोया है वो लगातार इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए आगे आ चुके हैं. 

सामाजिक कार्यकर्ता ने किया बड़ा खुलासा 
सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने भी बड़ा खुलासा किया है. नरेश पारस उस समय लगातार लोगों को ये जानकारी मुहैया करा रहे थे किस प्लांट पर कितनी ऑक्सीजन है और कहां से ऑक्सीजन की उपलब्धता हो सकती है. उन्होंने अपना मोबाइल नंबर तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म साझा किया था. नरेश पारस के मुताबिक जब उन्होंने 27 तारीख को फेसबुक पर लिखा था कि उन्होंने 26 तारीख की तमाम कॉल रिकॉर्ड्स को चेक किया था उसके मुताबिक 26 तारीख को 800 लोगों ने ऑक्सीजन को लेकर उनसे संपर्क साधा था, जिसमें 456 कॉल उन्होंने रिसीव करके लोगों के साथ जानकारी साझा की थी. वही, 344 मिस कॉल हुई थीं जिनको उन्होंने बाद में मैसेज और व्हाट्सएप के जरिए जानकारी उपलब्ध कराई गई थी.

भयावह थी स्थिति 
नरेश पारस के मुताबिक उनके फोन पर आईं कॉल्स ये बता रही हैं उस समय आगरा में स्थिति कितनी ज्यादा भयावह थी और लोग ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ रहे थे. वहीं, जिलाधिकारी आगरा ने इस मामले में बयान दिया है कि पारस अस्पताल को प्रॉपर ऑक्सीजन सप्लाई की गई साथ ही शहर में किसी भी तरह की ऑक्सीजन किल्लत नहीं थी. ये कहीं ना कहीं अपने आप को बचाने की कोशिश है.  

पीड़ित पक्षों से उनके बयान क्यों नहीं लिए जा रहे हैं 
नरेश पारस इस मसले को एनएचआरसी भी लेकर गए हैं और एनएचआरसी ने इस मामले में केस रजिस्टर कर लिया है. जल्द ही इस बात की उम्मीद है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तरफ से संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए जाएंगे. नरेश पारस आगे आरोप लगाते हैं जब अभी तक 10 शिकायतें एडीएम सिटी के पास पहुंच चुकी हैं तो अभी तक क्यों नहीं पीड़ित पक्षों से उनके बयान लिए जा रहे हैं. ये कहीं ना कहीं श्री पारस अस्पताल के संचालक और जिला प्रशासन की मिलीभगत की ओर इंगित करता है. 

अस्पताल को किया गया सील 
आपको बता दें कि, अभी हाल ही में श्री पारस अस्पताल के संचालक अरिंजय जैन का एक वीडियो सामने आया था जिसमें अरिंजय जैन 5 मिनट के लिए ऑक्सीजन सप्लाई रोकने की बात कर रहा था. अरिंजय जैन कह रहा है कि कितने लोग मरेंगे, कितने लोग जिएंगे इसको जानने के लिए मैंने एक मॉकड्रिल की और 22 लोग छट गए. मामला सामने आने के बाद से एबीपी गंगा ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया, जिसके बाद श्री पारस अस्पताल को सील कर दिया गया है और अरिंजय जैन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है.  

ये भी पढ़ें: 

कुशीनगर: भाजपा ने आयोजित किया सम्मान समारोह कार्यक्रम, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget