एक्सप्लोरर

कुशीनगर: भाजपा ने आयोजित किया सम्मान समारोह कार्यक्रम, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां 

कुशीनगर में के भाजपा ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया. कार्यक्रम में सैकड़ों लोग जमा हुए और इसमें से अधिकांश लोगों ने तो मास्क भी नहीं लगाया था.

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कोरोना नियमों को तोड़ते हुए भाजपा ने नवनियुक्त ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया था. ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सरगर्मी तेज होने के बाद इस तरह के कार्यक्रम नियमों को ताक पर रखकर आयोजित किए जा रहे हैं. कार्यक्रम में सैकड़ों लोग जमा हुए और इसमें से अधिकांश लोगों ने तो मास्क भी नहीं लगाया था. 

कार्यक्रम की परमिशन नहीं ली गई
जिले में कोरोना महामारी को देखते हुए धारा 144 लागू है. उसके बाद भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और प्रशासन ने आंख बंद ली हैं. एसडीएम प्रमोद तिवारी कहते हैं कि उनके यहां से इस कार्यक्रम की परमिशन नहीं ली गई है. इतना बड़ा कार्यक्रम कैसे आयोजित हुआ इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ये जांच का विषय है. बात सत्ता से जुड़ी है इसलिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी कार्रवाई के नाम पर कन्नी काट ले रहे हैं. कार्यक्रम में सांसद, विधायक, राज्यमंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष जब उपस्थित हों तो कार्रवाई कैसे होगी ये अपने आप में बड़ा सवाल है. 

6 जुलाई तक धारा 144 लागू है
कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मोतीचक में रविवार को भाजपा ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था. ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में लगभग 100 से ज्यादा लोगों ने शिरकत की. कोरोना महामारी को देखते हुए जिले में 6 जुलाई तक धारा 144 लागू है और किसी भी सार्वजनिक/ राजीनीतिक कार्यक्रम पर रोक लगी हुई है. उसके बाद भी कार्यक्रम को आयोजित किया गया था. 

मीडिया को नहीं दी गई जानकारी 
सांसद विजय दुबे, राज्यमंत्री अतुल सिंह, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, हाटा विधायक पवन केडिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया. जब जिले के सभी वीआईपी कार्यक्रम में हों तो पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई कैसे करेंगें, इसे आसानी से समझा जा सकता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कार्यक्रम की जानकारी मीडिया तक को नहीं दी गई थी लेकिन कार्यक्रम के बाद इसकी फोटो खुद सांसद ने अपने फेसबुक पेज पर लोड किया है.  

कार्रवाई के नाम पर चुप्पी
पूरे मामले को लेकर उपजिलाधिकारी हाटा प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है. इस तरह के किसी कार्यक्रम की परमिशन नहीं ली गई है. लेकिन, ऐसे कार्यक्रम होने के बाद कार्रवाई के सवाल पर एसडीएम साहब ने चुप्पी साध ली. सांसद विजय दुबे का पक्ष इस मामले में नहीं मिल सका है.

ये भी पढ़ें: 

UP: कोरोना से मौत के 2 महीने बाद हेल्पलाइन से आया फोन, पूछा कैसा है मरीज का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह
यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह
लखनऊ में सिपाही ने की पत्नी की हत्या, पुलिस कस्टडी में आरोपी
लखनऊ में सिपाही ने की पत्नी की हत्या, पुलिस कस्टडी में आरोपी
हापुड़ गोलीकांड में दीपक ने तोड़ा दम, गांव में तनाव; DM-SP ने संभाला मोर्चा
हापुड़ गोलीकांड में दीपक ने तोड़ा दम, गांव में तनाव; DM-SP ने संभाला मोर्चा
सहारनपुर मस्जिद: ओवैसी के बयान पर साक्षी महाराज का पलटवार- 'वे कभी...'
सहारनपुर मस्जिद: ओवैसी के बयान पर साक्षी महाराज का पलटवार- 'वे कभी...'

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget