एक्सप्लोरर

आगरा पुलिस के 'ऑपरेशन बीहड़' से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकला फिरोजाबाद का वकील

आगरा से अगवा किये गये फिरोजाबाद के वकील को तकरीबन 12 दिन बाद पुलिस ने सकुशल बचा लिया है। एसएसपी ने टीम बनाकर अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा पुलिस ने मंगलवार को एक ऐसे परिवार की खुशियां लौटा दी हैं जो हर पल अल्लाह से दुआ कर रहा था कि काश एक फोन की घंटी बजे और उनके बेटे की सकुशल बरामदगी की खबर आए। दरअसल फिरोजाबाद के राजपूताना मोहल्ला निवासी अधिवक्ता अकरम अंसारी का आगरा से 3 फरवरी को अपहरण हो गया था जब वो आगरा किसी रिश्तेदार को देखने अस्पताल आए थे। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें अगवाकर राजस्थान के धौलपुर ले गये। परिजनों ने 5 फरवरी को थाना सिकंदरा में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के पास अज्ञात नंबर से बदमाशों ने 50 लाख की फिरौती मांगी थी।

आगरा पुलिस के लिए अधिवक्ता अकरम की सकुशल बरामदगी सबसे बड़ी चुनौती थी क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही से बदमाश अकरम की जान भी ले सकते थे। लेकिन एसएसपी आगरा बबलू कुमार ने इस चुनौती को स्वीकारा और ऑपरेशन के लिए 20 टीमें गठित की जो 5 फरवरी से ही 'ऑपरेशन बीहड़' में जुट गई और आखिरकार 17 फरवरी को रात 10 बजे तब ऑपरेशन खत्म हुआ और जब बदमाशों की कैद से अधिवक्ता निकलकर आज़ाद पक्षी की तरह खुले में सांस लेने लगा।। एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक उन्होंने 20 टीमों का गठन किया जिसमें 70 से 80 पुलिसकर्मी शामिल थे जो अपनी पहचान छिपाकर बीहड़ की खाक छान रहे थे। इसको लेकर बाकायदा एक वॉट्सएप ग्रुप बनाकर सभी टीमों को एसएसपी बबलू कुमार दिशा निर्देश दे रहे थे।

आगरा पुलिस के 'ऑपरेशन बीहड़' से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकला फिरोजाबाद का वकील

आगरा पुलिस पर बढ़ रहा था दबाव

जैसे जैसे दिन निकल रहे थे अधिवक्ता की बरामदगी को लेकर आगरा पुलिस पर दबाव लगातार बढ़ रहा था। अधिवक्ता की रिहाई के लिए आगरा और फिरोजाबाद में वकीलों के संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे थे, ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा आगमन से पहले ही पुलिस ने अधिवक्ता को रिहा करा लिया।।

एसएसपी के मुताबिक बदमाश शुरू में 50 लाख फिरौती की मांग कर रहे थे लेकिन धीरे धीरे बात 15 लाख देने पर तय हुआ। योजना के मुताबिक सोमवार को अधिवक्ता के परिजन फिरौती की रकम देने धौलपुर के जंगल में पहुंचे गए और उनके साथ सादी वर्दी में पुलिस के जवान भी थे। उसके बाद पुलिस ने फिरौती की रकम ले जा रहे बदमाशों का पीछा किया तो पुलिस ने धौलपुर के बाड़ी कस्बे में उस मकान को चिन्हित कर लिया जिसमें अधिवक्ता अकरम को अपहरण करने के बाद रखा गया था और उसके बाद पुलिस ने उस मकान की घेराबंदी की। मोहम्मद अकरम को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने सरगना उग्रसेन सहित 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर 12.50 लाख की रकम भी बरामद की है जो मोहम्मद अकरम के परिजनों से फिरौती के तौर पर वसूली गई थी। पुलिस को अभी तीन बदमाशों की और तलाश है।

आगरा पुलिस के 'ऑपरेशन बीहड़' से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकला फिरोजाबाद का वकील

मोहम्मद अकरम के मुताबिक अपहरणकर्ता उसे एक बन्द कमरे में जंजीरों में जकड़कर रखते थे ताकि वो कहीं भाग ना जाए। मोहम्मद अकरम का कहना है कि बदमाश आगरा से किसी वीरेंद्र नाम के व्यक्ति को पकड़ने के लिए आये थे, लेकिन जब अकरम को पकड़ लिया तो उसके परिजनों से ही फिरौती मांगने लगे। 50 लाख की फिरौती देने में अकरम के परिजनों ने असमर्थता जताई तो 15 लाख रुपये में अपहरणकर्ता अकरम को छोड़ने तैयार हो गए।

फिलहाल अकरम की सकुशल बरामदगी के बाद अधिवक्ताओं और अकरम के परिजनों में खुशी की लहर है। वो आगरा पुलिस का धन्यवाद देते नहीं थक रहे हैं। अकरम के आवास पर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है और खुशी व्यक्त करते हुए मिठाई भी बांटी गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget