एक्सप्लोरर

धरातल पर उतरने लगा है आगरा मेट्रो का काम, प्रोजेक्ट पर यूपी सरकार की है विशेष नजर

यूपी के आगरा में मेट्रो के निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. सीपीएम रितेश गर्ग ने कहा कि तय समय सीमा के भीतर ही आगरा के लोगों को मेट्रो की सौगात दे दी जाएगी.

Agra Metro Project: 7 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो की वर्चुअल माध्यम के जरिए आधारशिला रखी थी. इस मौके पर आगरा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी मौजूद रहे थे. ऐसे में 7 महीने का वक्त गुजर जाने के बाद आगरा में मेट्रो का काम काफी तेजी से चल रहा है. राह गुजरते हुए लोगों को अब लगने लगा है कि कुछ सालों के भीतर ही आगरा में मेट्रो की सवारी करने का उनका सपना पूरा होने वाला है. 

तेजी से चल रहा है काम 
एबीपी गंगा की टीम ने आज आगरा मेट्रो के निर्माण कार्यों का जायजा लिया तो पाया कि काम काफी तेजी से चल रहा है. प्राइवेट सेगमेंट में 6 मेट्रो स्टेशन बनने हैं जिसमें 3 मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड ट्रैक पर और बाकी तीन मेट्रो स्टेशन अंडर ग्राउंड होंगे. आगरा के टीडीआई मॉल के सामने पहला मेट्रो स्टेशन ताज ईस्ट गेट का काम काफी तेजी से आगे बढ़ चुका है. इसके साथ ही बसई और फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन के काम में भी काफी तेजी आई है. हालांकि ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद स्टेशन जो अंडरग्राउंड बने हैं उसके काम में अभी थोड़ा वक्त लगेगा. 

पर्यावरण के मानकों का रखा जा रहा है ख्याल
चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर रितेश गर्ग के मुताबिक प्रायोरिटी सेगमेंट में कुल 686 में से 540 पाइल का निर्माण हो चुका है और काम काफी तेजी से चल रहा है. अभी तक 97 पाइल कैप, 53 पियर का काम भी कंप्लीट हो चुका है. रितेश गर्ग के मुताबिक हमारी कोशिश है कि जो भी निर्माण कार्य हो रहा है वो पूरी तरह से पर्यावरण के मानकों पर खरा उतरे क्योंकि ताजमहल की वजह से आगरा पर्यावरण के लिहाज से बहुत ही संवेदनशील माना जाता है. इसलिए प्रोजेक्ट स्थल पर धूल ना उड़े, इसलिए लगातार छिड़काव जारी रहता है. वायु और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हमने एक एजेंसी भी हायर कर रखी है. पूरे मेट्रो प्रोजेक्ट में प्रयोग होने वाले पानी के रिसाइकिलिंग की व्यवस्था की गई है.  

तय समय सीमा के भीतर पूरा होगा काम 
8 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को लेकर सीपीएम रितेश गर्ग आगे कहते हैं कोरोना की दूसरी लहर के दरमियान भी हमारी एक कोशिश रही किसी भी तरह से काम प्रभावित ना हो. एक तरफ हमारे कर्मचारी, अधिकारी और लेबर स्टाफ का हमने बीमारी से बचाव का पूरा ख्याल रखा तो वहीं दूसरी तरफ काम भी बरकरार जारी रखा. इसलिए, हमें उम्मीद है कि हम तय समय सीमा के भीतर ही आगरा के लोगों को मेट्रो की सौगात दे देंगे.  

ये भी पढ़ें:  

PM Modi Varanasi Visit: काशी दौरे में यूपी चुनाव को लेकर एजेंडा सेट कर सकते हैं PM मोदी, जानें- क्या रहेगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget