एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा में बड़ा हादसा, धर्मशाला की खुदाई के दौरान आधा दर्जन मकान धराशायी हुए, एक बच्ची की मौत

Agra News: स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां पर नियमों को ताक पर रखकर पुरानी धर्मशाला को तोड़कर शॉपिंग कॉप्लेक्स बनाने का काम किया जा रहा था, शिकायत के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया.

Agra Houses Collapsed: गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) के मौके पर पूरा देश जहां जश्न मना रहा है, वहीं आगरा (Agra) में एक दुखद हादसा हो गया. यहां के सिटी स्टेशन रोड पर आधा दर्जन मकान और एक मंदिर पूरी तरह जमींदोज (Houses Collapsed) हो गया. बताया जा रहा कि सिटी स्टेशन रोड स्थित श्री रायबहादुर विशंभरनाथ धर्मशाला को तोड़कर उसमें एक बड़ी बिल्डिंग तैयार की जा रही थी. यहां पर सुरक्षा मानकों को तार-तार करते हुए करीब 60 से 70 फीट गहराई पर बेसमेंट बनाने का काम चल रहा था. जिसकी वजह से ये मकान आज भराभराकर गिर पड़े.
 
ये घटना आज सुबह करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस पुरानी धर्मशाला को लेकर बनीं ट्रस्ट का अध्यक्ष राजू मेहरा इसे तुड़वाकर यहां पर एक बड़ा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तैयार करवा रहा था.
 
सुरक्षा नियमों से हुआ खिलवाड़
लोगों ने आरोप लगाया कि इसके निर्माण कार्य के लिए सुरक्षा मानकों के साथ पूरी तरह से खिलवाड़ किया गया. कई बार शिकायत करने के बावजूद भी ध्यान नहीं दिया गया. साथ ही गुपचुप तरीके से खुदाई दिन में ना करवाकर रात में करवाई जा रही थी ताकि मानकों की धज्जियां उड़ाई जा सके. जिस जगह बिल्डिंग तैयार करवाई जा रही है उसका नक्शा भी आगरा विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं है ऐसे में नियमों को तार-तार करते हुए इस बिल्डिंग के बेसमेंट को तैयार किया जा रहा था.
 
हादसे में एक बच्ची की मौत 
इस घटना में एक ही परिवार के 3 लोग दब गए थे, जिनका रेस्क्यू कर लिया गया, इनमें एक बच्ची गिन्नी उर्फ रौशाली की मौत हो गई है. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. लोगों के मुताबिक इस हादसे में यहां के 6 घर और एक मंदिर जमींदोज हो गया, इसके साथ ही कई और घरों में दरारें आ गई हैं. लोगों ने धर्मशाला के ट्रस्टी राजू मेहरा की गिरफ्तारी की मांग की. वहीं सवाल जिला प्रशासन और आगरा विकास प्राधिकरण पर भी खड़े हो रहे हैं कि किस तरह से बिल्डर और प्राधिकरण के अधिकारियों की गठजोड़ से ये अवैध तरीके से इमारत बनाई जा रही हैं. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget