एक्सप्लोरर

UP: आगरा में दो दोस्तों की नृशंस हत्या से सनसनी, गांव में भारी आक्रोश

Agra News: रविवार रात से लापता कृष्णपाल (37) और नेत्रपाल (36) के शव पुरामना नहर की पटरी पर खेतों में मिले. मृतक के भाई अजयपाल ने बताया कि रविवार शाम 8 बजे कृष्णपाल अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था.

आगरा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां दो दोस्तों की लाश सोमवार को खून से लथपथ मिली. जिसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया. दोस्तों की हत्या से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझा कर शांत किया.

जानकारी के मुताबिक रविवार रात से लापता कृष्णपाल(37) और नेत्रपाल(36) के शव पुरामना नहर की पटरी पर खेतों में मिले. मृतक कृष्णपाल के भाई अजयपाल ने बताया कि रविवार शाम 8 बजे कृष्णपाल अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था. अगले दिन सुबह उनके और नेत्रपाल के शव मिलने की खबर मिली. शवों के पास उनकी मोटरसाइकिल 150 मीटर दूर पाई गई, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन गायब हैं. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है.

पुलिस की कार्रवाई
दो युवकों की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी क्षेत्र) अतुल शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त (अछनेरा) मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फील्ड यूनिट और स्थानीय पुलिस ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. पुलिस रंजिश के चलते हत्या की आशंका जता रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

ग्रामीणों में आक्रोश
दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने अछनेरा थाने का घेराव किया और शवों के साथ प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का गुस्सा देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. किसी की समझ में नहीं आ रहा कि आखिर दो दोस्तों की हत्या किसने और क्यों की.

लूट के एंगल पर पुलिस का शक
पुलिस ने शुरूआती जांच में पाया कि दोनों दोस्तों की हत्या धारदार हथियारों से की गई. मोबाइल फोन गायब होने से लूट के इरादे से हत्या की संभावना भी जांच के दायरे में है. पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं, जो मामले की गहन जांच कर रही हैं.

इसके अलावा पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है. पुलिस ने लोगों से अपील भी की है कि घटना के सम्बन्ध में जिसे भी जानकारी हो वो पुलिस को बताए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चर्चा के लिए समय कम पड़ता है, तो सत्र को शनिवार...', विपक्ष के आरोपों पर सदन में बोले CM धामी
'चर्चा के लिए समय कम पड़ता है, तो सत्र को शनिवार...', विपक्ष के आरोपों पर सदन में बोले CM धामी
ग्रेटर नोएडा में होगी अखिलेश यादव की विशाल रैली, 142 विधानसभा से करीब 1 लाख लोग पहुंचेंगे
ग्रेटर नोएडा में होगी अखिलेश यादव की विशाल रैली, 142 विधानसभा से करीब 1 लाख लोग पहुंचेंगे
लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे सपा चीफ अखिलेश यादव, क्या बात हुई?
लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे सपा चीफ अखिलेश यादव, क्या बात हुई?
UP LPG Crisis: वाराणसी में सिलेंडर न मिलने की वजह से अब भोजनालय बंद! नोएडा, कानपुर में भी लोग परेशान
UP LPG Crisis: वाराणसी में सिलेंडर न मिलने की वजह से अब भोजनालय बंद! नोएडा, कानपुर में भी लोग परेशान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन में भारत सरकार, अमित शाह की अध्यक्षता में बनाई कमेटी, जानें क्या करेगी
मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन में भारत सरकार, अमित शाह की अध्यक्षता में बनाई कमेटी, जानें क्या करेगी
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
Liver Cancer Symptoms:आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
Embed widget