एक्सप्लोरर

BBA के छात्र ने रची खुद के अपहरण की कहानी, पिता को बेहोशी का वीडियो भेज मांगी फिरौती

UP News: आगरा में बीबीए के एक छात्र ने परिवार के पैसे को शेयर मार्केट गंवा दिया, जिसके बाद छात्र ने अपने ही अपहरण की पूरी साजिश रची और परिवार से 5 लाख रुपये की मांग कर दी.

Agra News: आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई. थाना सिकंदरा पुलिस की सूचना मिली कि इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र का अपहरण हो गया है और अपहरणकर्ता फिरौती मांग रहे हैं. सूचना मिली कि अपहरणकर्ता छात्र को छोड़ने के लिया छात्र के पिता से फिरौती की मांग कर रहे थे. बेटे के अपहरण की खबर और फिरौती मांग से परिवार दहशत में आ गया. थाना सिकंदरा में सूचना दर्ज कराई गई.

बीबीए के छात्र के अपहरण की सूचना से पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल शुरू कर दी. इस दौरान छात्र के परिजनों को वीडियो भी भेजे गए, जिसमें ये दर्शाया गया कि छात्र के साथ मारपीट की जा रही है. छात्र के अपहरण को लेकर नगर जॉन की एसओजी टीम और सर्विलांस टीम को एक्टिव किया गया. पुलिस की जांच धीरे धीरे कर आगे बढ़ रही थी और अपहरण की परतें भी खुलती जा रही थी.

बीबीए छात्र ने रचा अपहरण का ड्रामा

पुलिस की जांच में चौकाने वाले सबूत सामने आने लगे और पुलिस अपहरण के पूरे खेल को समझ गई. आखिरकार पुलिस छात्र और अपहरणकर्ता तक पहुंच गई और जब पुलिस ने छात्र को बरामद किया तो खुद का अपहरण करने वाला छात्र खुद ही निकला.  दरअसल छात्र बीबीए का छात्र है और शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट करता था. छात्र को शेयर मार्केट में भारी नुकसान हुआ.

शेयर मार्केट में डुबोया परिवार का पैसा 

छात्र ने परिवार के पैसे को शेयर मार्केट गवा दिया, जिसके बाद छात्र ने अपने ही अपहरण की पूरी साजिश रची और परिवार से 5 लाख रुपए की मांग कर दी.  छात्र ने अपने अपहरण का पूरा खेल खुद खेला और शेयर मार्केट में पैसे की भरपाई के लिए खुद की ही फिरौती मांगी । इतना ही नहीं छात्र ने खुद की पिटाई दर्शाते हुए मोबाइल से वीडियो भी बनाए और परिवार को भेजे जिससे परिवार के होश उड़ गए.

परिवार को मैसेज कर मांगा फिरौती 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि छात्र ने खुद की ही फिरौती परिवार से मांगी थी. अपने अपहरण का साजिश रचने वाला छात्र नोएडा में जाकर एक लॉज में छिप गया और वहां से परिवार को मैसेज कर फिरौती मांग रहा था. पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया तो लोकेशन नोएडा की मिली और पुलिस ने छात्र को नोएडा से उठा लिया और मामले का खुलासा किया.

नुकसान की भरपाई के लिए रची खुद की अपहरण की साजिश

इस मामले पर डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि छात्र शेयर मार्केट में नुकसान में चला गया था, जिसकी भरपाई के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची और नोएडा में छिप गया. सिकंदरा पुलिस , एसओजी और सर्विलांस टीम ने पूरे मामले का खुलासा किया. छात्र के पास से शेयर मार्केट के कुछ पेपर, लैपटॉप और मोबाइल बरामद हुआ है, जिससे फिरौती के मैसेज किए गए और वीडियो बनाया गया था. आरोपी छात्र को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी, इस सर्वे में सबसे आगे, जानें कितने फीसदी लोग करते हैं बतौर सीएम पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा
केशव प्रसाद मौर्य की तीखी टिप्पणी, मल्लिकार्जुन खरगे को बताया कांग्रेस का ‘खड़ाऊ अध्यक्ष’
केशव प्रसाद मौर्य की तीखी टिप्पणी, मल्लिकार्जुन खरगे को बताया कांग्रेस का ‘खड़ाऊ अध्यक्ष’
सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...
सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी बरी, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- लेकिन देश की जनता...

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget