एक्सप्लोरर

मथुरा: क्राइम शो देखने के बाद बेटे ने पिता को उतारा था मौत के घाट, शव को ठिकाने लगाने में मां ने दिया साथ

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है. नाबालिग बेटे ने पिता के सिर पर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी. शव को ठिकाने लगाने में मां ने बेटे का साथ दिया था.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में क्राइम पेट्रोल सीरियल देखने के बाद बेटे ने पिता की हत्या की थी. हैरानी की बात ये है कि शव को ठिकाने लगाने में मां ने बेटे का साथ दिया था. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सनसनीखेज वारदात वृंदावन कोतवाली इलाके की है. यहां 3 मई 2020 को वैष्णो देवी धाम के पीछे सूनसान जंगल में पुलिस को एक अधजला शव मिला था. पुलिस ने पहचान के कुछ साक्ष्य जुटाने के बाद मृतक की शिनाख्त इस्कॉन टेंपल के फंड कलेक्शन करने वाले मृतक मनोज मिश्रा उर्फ आनंद दास निवासी कालिंदी विहार कॉलोनी नियर पुराना काली दह वृंदावन के रूप में की थी.

पहचान मिटाने के लिए चेहरे परा डाला तेजाब पुलिस ने इस्कॉन मंदिर के कर्मचारी मनोज मिश्रा उर्फ आनंद दास की हत्या के खुलासे के लिए लगी हुई थी लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिल पा रहे थे. आखिर मनोज मिश्रा उर्फ आनंद दास की किसी ने क्यों हत्या की और उसके पीछे की वजह क्या है. ये पता लगा पाना पुलिस के लिए मुश्किल साबित हो रहा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि मृतक के लिए सिर में लोहे की रॉड से वार किया गया था. वार करने के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी. शव की पहचान मिटाने के लिए तेजाब और पेट्रोल डालकर उसे जलाया भी गया था.

पुलिस को नहीं मिल रहा था सुराग घटना को पूरे 5 माह बीत चुके थे लेकिन पुलिस के हाथ खाली थे. पुलिस छानबीन में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए जिससे शक परिजनों पर गया. मृतक के परिवार में उसका 17 वर्षीय बेटा उसकी पत्नी और एक छोटी बेटी थी. तीनों से पुलिस ने पूछताछ की तो संदेह और बढ़ गया.

पूछताछ में उगल दिया सच पुलिस ने 17 वर्षीय बेटे के मोबाइल को खंगाला तो पता चला कि उसने करीब 100 से अधिक बार क्राइम पेट्रोल के शो देखे थे. इसके बाद पुलिस को पूरा शक होने लगा कि कहीं न कहीं हत्या के पीछे बेटे का हाथ है. कड़ाई से पूछताछ की गई तो बेटे ने सारी सच्चाई उगल दी. बेटे ने बताया कि उसका पिता आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर घर में मारपीट करता था. एक दिन जब वो बर्तन लेकर खाना खाने जा रहा था तभी बर्तन हाथ से गिर गए और पिता नींद से जागे ओर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी.

पिता के सिर पर किया प्रहार आरोपी बेटे ने बताया कि इसी दौरान उसने लोहे की रॉड उठाकर पिता के सिर पर प्रहार कर दिया. पिता वहीं पर धराशायी हो गया. जिसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए कपड़ा लगाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर बोरे में शव को छत पर रख दिया. देर रात शव को स्कूटी से वैष्णो देवी धाम के पीछे सूनसान इलाके में ले जाकर पहले तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ दिया और फिर पेट्रोल डालकर पिता के शव को जला दिया. शव को ठिकाने लगाने में 17 वर्षीय बेटे का साथ उसकी मां ने दिया था. मां को डर था कि पति की हत्या के बाद बेटा सलाखों के पीछे चला जाएगा, इसलिए उसने बेटे का साथ दिया था.

यह भी पढ़ें:

UP: अखिलेश यादव ने मायावती को दिया बड़ा झटका, 8 विधायकों से मुलाकात कर बीएसपी में लगाई सेंध

वाराणसी: विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के काम में आई तेजी, परिक्रमा मार्ग का पहला द्वार लगभग तैयार, पढ़ें ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget