एक्सप्लोरर

UP में एक साल बाद आज से खुले प्राइमरी स्कूल, कोरोना गाइडलाइंस का करना होगा सख्ती से पालन

उत्तर प्रदेश में आज से प्राइमरी स्कूल भी खोल दिए गए हैं. इससे पहले कक्षा 6 से आठवीं तक के स्कूल खोले गए थे. वहीं सरकार द्वारा स्कूलों में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं. स्कूलों को कहा गया है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का खासतौर पर ख्याल रखें.

कोरोना महामारी की वजह से प्राइमरी स्कूल भी बंद कर दिए गए थे. एक साल बंद रहने के बाद उत्तर प्रदेश में 1 मार्च यानी आज से कक्षा एक से पांचवी तक के प्राइमरी स्कूल खोले जा रहे हैं. हालांकि सरकार द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक स्कूलों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है.

चरणबद्ध तरीके से खोले जा रहे हैं स्कूल

गौरतलब है कि पिछले साल 13 मार्च 2020 को कोरोना महामारी की वजह से सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था. वहीं अब चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोला जा रहा है. पहले कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल खोले गए थे. उसके बाद कक्षा 6 से आठ तक के स्कूल खोले गए. अब तीसरे चरण में आज से प्राइमरी स्कूल भी खोल दिए गए हैं. एक साल बाद खुल रहे स्कूलों को काफी सजाया गया है. शिक्षकों को निर्देश दिए गए है कि स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल हो ताकि बच्चे असहज महसूस न करें. प्राइमरी स्कूलों में कोरोना को लेकर काफी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है, क्योंकि कोविड के मामलों में थोड़ी कमी जरूर आई है लेकिन संकट अभी भी बरकरार है.  स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जाए. जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या ज्यादा है वहां दो पालियों में क्लास संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही स्कूल के कभी क्लासरूम, टॉयलेट, दरवाजे आदि सैनिटाइज करने जरूरी है. स्कूल खोलने के लिए सरकार ने क्या गाइडलाइंस जारी की हैं आइए जानते हैं.

कैंपस, फर्नीचर, किचन सब होंगे सैनिटाइज

स्कूलों में कैंपस, फर्नीचर, किचन, वॉशरूम, लाइब्रेरी, पानी की टंकी, फर्नीचर सभी को नियमित तौर पर सैनिटाइज करना होगा.

  • स्कूल में थर्मामीटर, सेनेटाइजर, साबुन की व्यवस्था होगी
  • स्कूल बस या वैन को सैनिटाइज किया जाएगा
  • प्रिंसिपल की तरफ से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध विभाग के चिकित्सीय स्टाफ से समन्वय स्थापित करने के लिए मेडिकल सपोर्ट होना चाहिए.
  • छात्र कम से कम 6 फीट की दूरी के साथ बैठेंगे. अगर स्कूल में एक सीट का बेंच या डेस्क है तो इसे भी 6 फीट की दूरी पर रखा जाएगा
  • स्टाफ रूम या कार्यालय में भी 6 फीट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था होगी
  • स्कूल के सभी गेट को आने-जाने के लिए खुला रखना होगा जिससे भीड़ इकट्ठा ना हो
  • स्कूल के कमरे, नोटिस बोर्ड, दीवार पर सामाजिक दूरी, मास्क लगाने, सेनेटाइजेशन, साफ-सफाई थूकने से प्रतिबंध के पोस्टर लगाने होंगे
  • पानी पीने की जगह, टॉयलेट के बाहर जमीन पर 6 फीट की दूरी का घेरा बनाया जाएगा
  • सभी स्कूलों में कैंटीन बंद होंगी, बच्चों को मिड डे मील दिया जाएगा

100 दिन का विशेष अभियान भी संचालित किया जाएगा

बता दें कि स्कूल खुलने पर 100 दिन का विशेष अभियान भी संचालित किया जाना है. 13 मार्च को प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा. इस समारोह में जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों आदि को चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया जाएगा. साथ ही स्कूलों के प्रिंसिपल्स, टीचर्स, और पैरेंट्स व कुछ स्टूडेंट्स को भी बुलाया जाएगा. समारोह में सीएम व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री का वीडियो संदेश सुनाया जाएगा. साथ ही गायन-नाटिका व क्विज का भी आयोजन होगा.

ये भी पढ़ें

100 रुपये लीटर दूध बेचने के खाप पंचायतों के फैसले से हटा संयुक्त किसान मोर्चा, कहा- इससे हमारा कोई लेना देना नहीं

Corona vaccination: कोरोना वैक्सीनेशन का आज से दूसरा चरण, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया, कैसे करें रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget