एक्सप्लोरर

Co-WIN 2 COVID-19 Vaccination: कोरोना वैक्सीनेशन का आज से दूसरा चरण, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया, कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Co-WIN 2 COVID-19 Vaccination: प्राइवेट हॉस्पीटल के पास वैक्सीनेशन करने लिए वैक्सीनटेर और कर्मचारियों की अपनी टीम होनी चाहिए. किसी भी AEFI मामलों के प्रबंधन के लिए उनके पास पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए.

कोरोना वैक्सीनेशन का आज से देशभर में दूसरा चरण शुरू हो रहा है. 60 साल से ज्यादा आयु-वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा. इसके साथ ही, 45 साल से ज्यादा उम्र के उन लोगों को भी इसमें शामिल किया गया है जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं.  लोग वैक्सीन को सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पतालों से भी लगवा सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन आज सुबह 9 बजे शुरू हो जाएगा. आइये जानते हैं इससे जुड़ी सारी बातें-

सरकारी वैक्सीन सेंटर पर पर वैक्सीनेशन का का पूरा खर्च केंद्र सरकार की तरफ से उठाया जाएगा. इन सेंटर पर मुफ्त वैक्सीनेशन किया जाएगा. राज्यों में प्राइवेट अस्पतालों में बने कोविड वैक्सीन सेंटर पर वैक्सीन की अधिकतम कीमत 250 रुपये होगी. CoWIN 2.0 के प्रभावी उपयोग की सुविधा के लिए निजी सुविधाओं को भी यूजर नाम और पासवर्ड दिया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन के लिए कोविन ऐप और आरोग्य सेतू की भी मदद ली जा सकती है.

तीन तरीके से किया जा सकता है रजिस्ट्रेशन

हैल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्करों को रोजगार प्रमाण पत्र या आधिकारिक पहचान पत्र देना होगा जिसमें या फोटो और जन्म तिथि के साथ हो. वहीं राज्य सरकारों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कितनी सरल और किस तरह की जा सकती है इसकी भी जानकारी दी गई. रजिस्ट्रेशन तीन तरीके से किया जा सकता है- एडवांस सेल्फ रजिस्ट्रेशन, ऑन साइट रेजिस्ट्रेशन, फेसिलिटटेड कोहॉर्ट रजिस्ट्रेशन.

एडवांस सेल्फ रेजिस्ट्रेशन में लाभार्थी CO-WIN 2.0 को डाउनलोड करके या आरोग्य सेतु के जरिये खुद को रजिस्टर कर सकता है. इन एप में न सिर्फ सरकारी बल्कि प्राइवेट अस्पताल की लिस्ट होगी जो कोविड वैक्सीनेशन सेंटर है. यहां पर अपनी सुविधा अनुसार वो अस्पताल और समय तय कर सकते है. ऑन-साइट पंजीकरण की सुविधा उन लोगों को अनुमति देती है जो पहचान किए गए कोविड टीकाकरण केंद्रों में पहले से पंजीकरण नहीं कर सकते हैं और खुद को साइट पर पंजीकृत करवा सकते हैं और फिर टीकाकरण करवा सकते हैं.

प्राइवेट अस्पतालों के पास हो पर्याप्त जगह

राज्यों  व केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि प्राइवेट हॉस्पीटल अनिवार्य रूप से उन्हें COVID टीकाकरण केंद्र के रूप में उपयोग करने के लिए उनके पास टीकाकरण प्रक्रिया के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए, जैसा कि मंत्रालय द्वारा जारी व्यापक एसओपी में बताया गया है. इसके साथ ही, वैक्सीन स्टोर करने के लिए उनके पास बुनियादी कोल्ड चेन उपकरण होना चाहिए.

प्राइवेट हॉस्पीटल के पास वैक्सीनेशन करने लिए वैक्सीनटेर और कर्मचारियों की अपनी टीम होनी चाहिए. किसी भी AEFI मामलों के प्रबंधन के लिए उनके पास पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के मामले में रजिस्ट्रेशन के समय दी गई फोटो आईडी कार्ड अगर आधार कार्ड या ईपीआईसी नहीं है तो 45 से 59 साल के आयु वर्ग के नागरिकों के लिए कोमोरबीडीटी सर्टिफिकेट देना होगा वो भी एक रजिस्टर्ड मेडिकल डॉकटर द्वारा साइंड होना चाहिए.

गौरतलब है कि भारत में राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हो गई थी. सबसे पहले हैल्थ केयर वर्कर्स और 2 फरवरी से फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन देना शुरू किया गया. कोरोना टीकाकरण क्षमता को कई गुना करने के लिए, बड़ी संख्या में निजी सुविधाओं यानी प्राइवेट हैल्थ सेक्टर को भी शामिल किया जा रहा है. आयुष्मान भारत PMJAY के तहत एम्पेनलेड लगभग 10,000 निजी अस्पतालों को, सीजीएचएस के तहत 600 से ज्यादा अस्पतालों और राज्य सरकार के अधीन अन्य निजी अस्पतालों में सूचीबद्ध किया गया.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने एम्स में लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा- आओ साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: डेढ़ घंटे से PM आवास के बाहर धरने पर राहुल, आधे घंटे तक मान-मनौव्वल के बाद लौटे जितेन्द्र सिंह
LIVE: डेढ़ घंटे से PM आवास के बाहर धरने पर राहुल, आधे घंटे तक मान-मनौव्वल के बाद लौटे जितेन्द्र सिंह
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget