एक्सप्लोरर

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में करारी शिकस्त के बाद खुली 'AAP' की नींद, पार्टी अब करेगी हार की समीक्षा

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में चुनावी नतीजे आने के बाद से पूरी तरह निष्क्रिय पड़ी आम आदमी पार्टी की नींद अब जाकर खुली है. एक महीने से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद अब पार्टी हार की समीक्षा करेगी.

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में चुनावी नतीजे आने के बाद से आम आदमी पार्टी पूरी तरह से निष्क्रिय है. पार्टी का एक भी कार्यकर्ता या नेता ना तो प्रदेश कार्यालय में नजर आया और ना ही कोई कार्यक्रम आयोजित हुआ. लेकिन अब आप की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि आप को अब लगने लगा है कि आगामी चुनावों से पहले पार्टी संगठन को फिर से खड़ा करना होगा, इसलिए अब सबसे पहले आम आदमी पार्टी में चुनावों की हार की समीक्षा का दौर शुरू होने जा रहा है.
 
उत्तराखंड में हार की समीक्षा करेगी आप
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आप को ऐसी करारी हार की कतई उम्मीद नहीं थी, कि जनता उन्हें पूरी तरह से नकार देगी. चुनाव से पहले आप ने जिस जोश के साथ उत्तराखंड में शुरुआत की थी. उसी निष्क्रियता के साथ चुनाव के बाद आप का संगठन धड़ाम हो गया. चुनाव में हार के बाद पार्टी का एक भी कार्यकर्ता सक्रिय नजर नहीं आया. लेकिन अब आम आदमी पार्टी अपने सगंठन को एक बार फिर से खड़ा करने की कोशिश में जुट गई, जिसकी शुरुआत हार की समीक्षा से होगी. देर से ही सही लेकिन आप को अब लगने लगा है कि आगामी चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करना होगा. आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि समीक्षा हार और जीत दोनों की होनी चाहिए लेकिन आप की जैसी हार हुई है उसकी समीक्षा होना जरूरी है. 
 
एक महीने बाद खुली नेताओं की नींद
उत्तराखंड में चुनाव परिणाम आए 1 महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है. जब कहीं जाकर पार्टी के नेताओं की नींद खुली है. वहीं दूसरी तरफ हार की जिम्मेदारी ना लेने पर भी आम आदमी पार्टी के अंदर सवाल खड़े होने लगे हैं. कई नेताओं ने कर्नल अजय कोठियाल पर भी सवाल उठा रहे हैं क्योंकि आप ने उन्हें के चेहरे पर चुनाव लड़ा था. ये बात अलग है कि कर्नल कोठियाल पहले ही एबीपी गंगा पर हार की जिम्मेदारी ले चुके हैं. उन्होंने कहा था कि आप ने मेरे चेहरे पर चुनाव लड़ा था इसलिए मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं. 
 
विधानसभा चुनाव में मिली है बुरी शिकस्त
उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में आप को करीब 3 फीसदी वोट मिले हैं. बसपा के बाद उत्तराखंड में आप वोट परसेंटेज के हिसाब से चौथे नंबर की पार्टी बनी है. लेकिन एक भी विधानसभा सीट ना आने से पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. हालांकि हार के बाद निक्रिय हुए संगठन को फिर से सक्रिय करने की कवायद शुरू हो गई है.    
 
ये भी पढ़ें-
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget