एक्सप्लोरर

अयोध्या: प्रशासन की अपील का दिखा असर, परिक्रमा मेले में कम नजर आई श्रद्धालुओं की संख्या

अयोध्या में प्राचीन 14 कोसी परिक्रमा चल रही है. दीपोत्सव का सफल आयोजन कर चुके अयोध्या प्रशासन के सामने संक्रमण को ध्यान में रखते हुए परिक्रमा मेला संपन्न कराने की चुनौती है.

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में प्राचीन 14 कोसी परिक्रमा चल रही है. कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन और संतों ने श्रद्धालुओं से अपील की थी कि वो इस बार परिक्रमा में शामिल न हों और अपने घरों पर रहकर ही पूजा-अर्चना करें. इसका शत-प्रतिशत पालन भी देखने को मिला है. बड़ी संख्या में लोगों ने राज्य सरकार और अयोध्या जिला प्रशासन की अपील पर अमल किया है. अयोध्या में परिक्रमा मेले की परंपरा को जीवंत रखने के लिए स्थानीय स्तर पर लोग आगे आए और परिक्रमा शुरू की. ऐसे में अयोध्या की विरासत को संजोने का काम यहां के स्थानीय श्रद्धालुओं ने किया. वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अयोध्या जिला प्रशासन सजग रहा.

लगाए गए हैं मेडिकल कैंप जिला प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र में 17 जगहों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क की स्थापना की है. तमाम जगहों पर मेडिकल कैंप लगाए गए हैं और यात्रियों की सुविधाओं के लिए उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. हर जगह पर लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. पूरे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है और सर्दी जुखाम-बुखार जैसी समस्या से पीड़ित व्यक्ति के लिए कोविड-19 हेल्प डेस्क पर एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था की गई है.

स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम सक्रिय पूरे मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम भी सक्रिय है. सरयू तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करते हुए परिक्रमा पूरी कर रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सरयू तट के किनारे राम की पैड़ी परिक्रमा मार्ग पर कोविड-19 हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है जहां पर तैनात कर्मचारी लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. लोगों का थर्मल स्कैनिंग भी की जा रही है.

सुरक्षा को लेकर सतर्क है प्रशासन दीपोत्सव का सफल आयोजन कर चुके अयोध्या प्रशासन के सामने संक्रमण को ध्यान में रखते हुए परिक्रमा मेला संपन्न कराने की चुनौती है. कोरोना काल में दूसरी बार देश के कई स्थानों पर संक्रमण बढ़ रहा है ऐसे में जिला प्रशासन अयोध्या की सुरक्षा को लेकर सतर्क है. राम की नगरी श्रद्धालुओं के लिए जानी जाती है. साल के 12 माहीने श्रद्धालु अयोध्या में रहते हैं. लेकिन, एक बार फिर कोरोना के चलते अयोध्या का प्राचीन परिक्रमा मेला प्रभावित हुआ है. बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आसपास के जिलों के अधिकारियों से ये अपील की थी कि वो लोगों को अयोध्या न आने के लिए समझाएं जिसका असर भी 14 कोसी परिक्रमा में देखने को मिला है.

सख्त है प्रशासन अब जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण मेला क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर रहा है. माइक के जरिए लोगों से अपील की जा रही है कि वो मास्क लगाकर रखें. जगह-जगह मेडिकल की टीमें लगाई गई हैं और पूरे मेला क्षेत्र में 17 स्थानों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है. प्रशासन श्रद्धालुओं में संक्रमण फैलने के खतरे को नहीं उठाना चाहता है लिहाजा प्रशासन ने संपूर्ण मेला क्षेत्र पर सख्ती बरकरार रखी है.

ये भी पढ़ें:

Exclusive: संघ की मंशा के मुताबिक बनेगा अयोध्या में राम मंदिर, 26 नवंबर को होगी मंदिर ट्रस्ट की आपात बैठक

UP: स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग का बड़ा बयान, बोले- दिल्ली की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है योगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आलू किसानों को राहत देगी योगी सरकार, ₹1100 करोड़ का बजट
आलू किसानों को राहत देगी योगी सरकार, ₹1100 करोड़ का बजट
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर नहीं हुआ जलभराव, यीडा ने दी सफाई
नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर नहीं हुआ जलभराव, यीडा ने दी सफाई
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget