एक्सप्लोरर

Exclusive: संघ की मंशा के मुताबिक बनेगा अयोध्या में राम मंदिर, 26 नवंबर को होगी मंदिर ट्रस्ट की आपात बैठक

26 नवंबर को नई दिल्ली में बुलाई गई आपात बैठक में मंदिर के निर्माण में तेजी लाने, उसके स्वरुप को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने, साथ ही आम लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर औपचारिक चर्चा की जाएगी.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में चल रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकारी मंडल की बैठक के दूसरे दिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कई अहम फैसले लिए गए. दूसरे दिन की बैठक के दूसरे सत्र में राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री और वीएचपी नेता चम्पत राय भी खास तौर पर शामिल हुए. बैठक में राम मंदिर को भव्य और दिव्य बनाने के साथ ही इसे जन सहभागिता के जरिये तैयार किये जाने का फैसला किया गया.

मंदिर निर्माण में जन सहभागिता होनी चाहिए संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत आरएसएस के अन्य नेताओं ने इसके लिए चम्पत राय को कई जरूरी सुझाव भी दिए. कहा यह गया कि मंदिर आम लोगों के सपनों के मुताबिक तैयार होना चाहिए. मंदिर निर्माण में ज्यादा से ज्यादा जन सहभागिता होनी चाहिए. संघ के सुझाव पर नई दिल्ली में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक आपात बैठक भी बुला ली गई है. ये बैठक 26 नवंबर को नई दिल्ली में होगी. इसमें संघ की तरफ से कोई-कोई नेता विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हो सकता है.

घर-घर जाकर संपर्क करने की रणनीति सूत्रों के मुताबिक 26 नवंबर को नई दिल्ली में बुलाई गई आपात बैठक में मंदिर के निर्माण में तेजी लाने, उसके स्वरुप को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने, साथ ही आम लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर औपचारिक चर्चा की जाएगी. वैसे संघ की आज की बैठक में मोटे तौर पर 26 की बैठक का खाका तय कर लिया गया है. इसमें देश के तकरीबन चार लाख दस गांवों के ग्यारह करोड़ परिवारों से घर-घर जाकर संपर्क करने की रणनीति तय की गई है.

लिया जाएगा दस रूपये का चंदा इन ग्यारह करोड़ परिवारों के हरेक सदस्य से कम से कम दस रूपये का चंदा आर्थिक सहयोग के तौर पर लिया जाएगा. इसके साथ ही इन सभी से मंदिर निर्माण को लेकर इनकी अपेक्षाओं के बारे में भी फीड बैक लिया जाएगा. संघ का मानना है कि आर्थिक सहयोग करने और अपेक्षाएं बताने से आम नागरिकों को अपने सपनों का मंदिर तैयार होने का एहसास होगा.

कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन पहले ये विचार किया गया था कि संघ के सहयोगी संगठन गांवों में जाकर दो सौ से तीन सौ लोगों की सभा कर उनसे मंदिर निर्माण के बारे में बात कर आर्थिक सहयोग लेंगे. लेकिन, संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत अन्य नेताओं ने गांवों में सभा या बैठक करने के बजाय घर-घर जाकर सीधे संपर्क करने का सुझाव दिया है. संघ के फ्रंटलाइन के नेताओं के मुताबिक ऐसा करने से कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन होगा और साथ ही आम लोगों के घर जाने पर उन्हें भावनात्मक तौर पर भी मंदिर निर्माण से जोड़ा जा सकेगा.

सामाजिक समरसता पर होगा खास ध्यान संपर्क करने का अभियान दिसंबर के दूसरे हफ्ते से पूरे देश में एक साथ शुरू किया जा सकता है. इसका जिम्मा वीएचपी समेत संघ के आनुसांगिक संगठनों को ही दिया जाएगा. शुरुआत कुछ ऐसी चुनिंदा हस्तियों से की जाएगी, जिनकी सहभागिता और सहयोग का बड़ा संदेश समाज में जा सके. इसमें सामाजिक समरसता का खास ध्यान रखा जाएगा, ताकि समाज में निचले पायदान और उपेक्षित तबके के लोगों की भी सहभागिता कराई जा सके. इन सभी पर 26 नवंबर को औपचारिक तौर पर मुहर लगाकर उसकी रणनीति को सार्वजनिक किया जाएगा.

कैमरे पर कुछ भी बोलने से किया मना चम्पत राय समेत मंदिर ट्रस्ट के कई पदाधिकारियों की कल भी संघ के नेताओं के साथ अनौपचारिक तौर पर बैठक होगी. 26 नवंबर की बैठक में महंत नृत्य गोपाल दास समेत कुछ सदस्य अस्वस्थ होने और कोविड की वजह से सीधे तौर पर शामिल नहीं होंगे, लेकिन ये लोग वीडियो कांफ्रेंसिंग और फोन के जरिये बैठक में जुड़े रहेंगे और अपने सुझाव देंगे. मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने ABP गंगा चैनल से बात करते हुए इन फैसलों की अनौपचारिक तौर पर तो पुष्टि की, लेकिन कैमरे पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया.

ये भी पढ़ें:

यूपी: शादी में 100 लोगों को शामिल होने की इजाजत, नियम उल्लंघन पर दर्ज होगा मुकदमा

लखनऊ: योगी सरकार ने आपदा को अवसर में बदला, सेनेटाइजर का हुआ रिकॉर्ड उत्पादन, 137 करोड़ की हुई कमाई

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Embed widget