एक्सप्लोरर

आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे अपर निदेशक अभियोजन वीरेंद्र विक्रम, जांच के बाद FIR दर्ज

Lucknow News: अपर निदेशक अभियोजन वीरेंद्र विक्रम के खिलाफ विजिलेंस ने लंबे समय से जांच शुरू कर रखी थी. जांच में उनकी संपत्ति ज्ञात आय से 86 लाख रुपये ज्यादा पाई गई, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है.

Lucknow News: लखनऊ में विजिलेंस विभाग ने प्रदेश के अपर निदेशक अभियोजन वीरेंद्र विक्रम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोप है कि वीरेंद्र विक्रम के पास आय से करीब 86 लाख रुपये अधिक संपत्ति मिली है. विजिलेंस ने इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की है. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है.

जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र विक्रम के खिलाफ विजिलेंस ने लंबे समय से जांच शुरू कर रखी थी. जांच के दौरान यह सामने आया कि उनकी संपत्ति उनकी आय से कहीं ज्यादा है. विजिलेंस की टीम ने आय और खर्च से जुड़े दस्तावेजों की गहराई से जांच की थी. जांच में सामने आया कि उनकी संपत्ति उनकी ज्ञात आय से 86 लाख रुपये ज्यादा है. जब उनसे इस संबंध में जवाब मांगा गया तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए.

भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज
विजिलेंस की रिपोर्ट के अनुसार वीरेंद्र विक्रम ने अपनी आय के मुकाबले ज्यादा खर्च किए. उन्होंने इस खर्च और संपत्ति के बारे में कोई वैध स्पष्टीकरण नहीं दिया. बता दें कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (1988) के तहत ऐसे मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान है. किसी सरकारी कर्मचारी की आय से अधिक संपत्ति मिलने पर, उसे भ्रष्टाचार का सीधा मामला माना जाता है. इस कानून के तहत दोषी पाए जाने पर न सिर्फ जेल की सजा होती है बल्कि संपत्ति को जब्त भी किया जा सकता है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया है. विजिलेंस विभाग को सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की संपत्तियों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है. इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है. लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की संपत्तियों पर नजर रखने का काम तेजी से हो रहा है. भ्रष्टाचार को लेकर लगातार शिकायतें मिलने के बाद सरकार ने विजिलेंस की भूमिका को और मजबूत किया है.

वीरेंद्र विक्रम के खिलाफ दर्ज एफआईआर ने एक बार फिर सरकारी महकमे में खलबली मचा दी है. इस मामले की जांच अभी जारी है. विजिलेंस का कहना है कि आगे भी अगर उनके खिलाफ और सबूत मिलते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सरकार की सख्ती और विजिलेंस की जांच ने कई बड़े अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है. अब देखना होगा कि वीरेंद्र विक्रम के खिलाफ विजिलेंस की अगली कार्रवाई क्या होती है.

यूपी के 48 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी, जानें- कैसा रहेगा मौसम

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, दो तहसीलों में बाढ़ के हालात
गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, दो तहसीलों में बाढ़ के हालात
कानपुर हत्याकांड: पार्टी में डांस, हत्यारों से फोन पर टच में थी बहू
कानपुर हत्याकांड: पार्टी में डांस, हत्यारों से फोन पर टच में थी बहू
बाढ़ पीड़ितों को दी Expiry दवा? अब स्वास्थ्य विभाग ने किया खंडन
बाढ़ पीड़ितों को दी Expiry दवा? अब स्वास्थ्य विभाग ने किया खंडन
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'

वीडियोज

Mahadangal | UP Election 2027: यूपी के चुनाव में अहीर-जहीर बनाम भगवा 'तीर'! | Chitra Tripathi | ABP
Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs
Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
Embed widget