एक्सप्लोरर

यूपी के 48 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी, जानें- कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Today: मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी में आज कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान अधिकतम 50 किलो मीटर की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदला हुआ है. शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की वजह से गर्मी में कमी आई हैं और मौसम सुहाना हो गया है. कल दोपहर से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें देखने को मिली. श्रावस्ती में बारिश के साथ ओले भी गिरे. जिससे तापमान में कमी आई. आज भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 5 जून तक बारिश होगी. 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी में आज कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान अधिकतम 50 किलो मीटर की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी, जबकि पूर्वी यूपी के ज़्यादातर इलाकों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश होने का अनुमान है. एक जून से बारिश हल्की होने लगेगी. इस दौरान किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है. अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. 

यूपी के 48 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में आज शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, मेरठ, अमरोहा बदायूं, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, संत रविदास नगर, मीरजापुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली और गाज़ीपुर में एक या दो जगहों पर बारिश होने का अनुमान है. जबकि सहारनपुर, बिजनौर, मुरादबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, अंबेडकर नगर और सुल्तानपुर व आसपास के इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी. कहीं कही बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. 

बारिश होने की वजह से लोगों को चुभती जलती गर्मी से राहत मिली है. अगले पाँच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा है. हालांकि दक्षिणी हिस्से के कुछ जिलों में भीषण गर्मी का क़हर जारी है. गुरुवार को उरई प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा. यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. इसके अलावा झांसी, बस्ती, वाराणसी और बांदा सबसे गर्म जिले रहे और बरेली में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.7 रिकॉर्ड किया गया. 

गौरव गर्ग की शिकायत पर योगेंद्र मिश्रा के खिलाफ इन 7 धाराओं में FIR, अभी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget