एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: 'हार के डर से नहीं छोड़नी चाहिए थी अमेठी', आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर तंज

UP Lok Sabha Chunav 2024: राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने पर कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उनका अमेठी छोड़ने का फैसला आत्मघाती फैसला है.

UP Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी इस बार लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. तो वहीं इस सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी को एक बार फिर से मैदान में उतारा है. राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं के बाद से ही बीजेपी घेर रही है, लेकिन अब कांग्रेस के पूर्व नेता कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बयान दिया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है.

कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ''राहुल गांधी का अमेठी को छोड़ने का फैसला आत्मघाती फैसला है. राहुल गांधी अमेठी से भी हार रहे थे और रायबरेली से भी हार रहे हैं. हार के डर की वजह से राहुल गांधी ने सीट बदली है. राहुल गांधी देश के बड़े नेता हैं उनको अमेठी हार के डर से नहीं छोड़नी चाहिए थी. जो आदमी दूसरो को कहता था की डरो मत वह खुद डर गया है.''

#WATCH | Sambal, Uttar Pradesh: Former Congress leader Acharya Pramod Krishnam says, "Congress has many leaders who feel suffocated in the party, who are insulted every day. This task of insulting senior leaders is done by the servants of Rahul Gandhi. Congress is not run by… pic.twitter.com/e1as9rOpxF

— ANI (@ANI) May 5, 2024

">

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने क्या कहा?

कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम पीएम मोदी को लेकर कहा कि विरोधी ताकतें चाहती हैं कि नरेंद्र मोदी हार जाएं, लेकिन देश की सभी ताकतों को एक साथ नरेंद्र मोदी का साथ देना चाहिए और उनको दोबारा से प्रधानमंत्री बनाना चाहिए. कांग्रेस पार्टी की स्तिथि पर और कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अब कांग्रेस को नेता नहीं चला रहे है, कांग्रेस को राहुल गांधी के नौकर चला रहे हैं. 4  जून के बाद कांग्रेस दो फाड़ हो जाएगी एक कांग्रेस R और दूसरी कांग्रेस P. 

आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर वार

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता आजकल पाकिस्तान में बहुत बढ़ रही है, इसलिए बेहतर यह होता की राहुल गांधी को रायबरेली से लड़ने की बजाय रावलपिंडी से चुनाव लड़ जाना चाहिए. बता दें कि राहुल गांधी वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं, इस बीच ये भी कयास लगाया जा रहा था कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से राहुल गांधी को अमेठी सीट से भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है. लेकिन उनको अमेठी से नहीं, बल्कि रायबरेली से उम्मीदवार बनाया गया है. तो वहीं अमेठी से कांग्रे ने केएल शर्मा को टिकट दिया है. अमेठी और रायबरेली सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होगा. 

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मोदी सरकार से किए '100 सच्चे' सावल, जानें क्या-क्या पूछा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget