एक्सप्लोरर

Flying Kiss Row: राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दी प्रतिक्रिया, पूछ लिया ये सवाल

No Confidence Motion Debate: राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर छिड़े घमासान के बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी पूरे विवाद पर अपनी बात रखी और बीजेपी का नाम लिए बिना निशाना साधा है.

Rahul Gandhi Flying Kiss: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के 'फ्लाइंग किस' को लेकर विवाद छिड़ गया है. केंद्रीय स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने जहां सदन के भीतर उनके इस व्यवहार की आलोचना की है तो वहीं बीजेपी (BJP) की महिला सांसदों ने स्पीकर (Speaker) से इसकी लिखित शिकायत की है. इधर 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं का कहना है कि बीजेपी को नफरत की आदत हो गई है उन्हें मोहब्बत समझ नहीं आती है. इन तमाम बहसों के बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने भी इस पूरे मुद्दे पर अपनी राय रखी है.

राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर छिड़े घमासान के बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी पूरे विवाद पर अपनी बात रखी. प्रमोद कृष्णम ने इस मुद्दे पर बीजेपी का नाम लिए बिना निशाना साधा और कहा कि जो लोग मिसाइले दागते हैं वो आज राहुल गांधी के एक फ्लाइंग किस से डर गए हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा, 'जो रोज़ “मिसाईल” दागते हैं वो एक “फ़्लाइंग” किस से डर गये.' 

बीजेपी की महिला सांसदों ने की शिकायत

ये पूरा मामला उस वक्त सुर्खियों में आया जब अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बारी आने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के व्यवहार को लेकर आपत्ति जताई. राहुल गांधी तो अपनी बात कहकर सदन से निकल गए, जिसके बाद स्मृति ईरानी की बारी आई. उन्होंने कहा कि 'मुझ से पहले जिनको यहां बोलने का मौका मिला उन्होंने आज सदन में अभद्र व्यवहार किया और संसद में फ्लाइंग किस उछाला जिसमें महिलाएं भी बैठी हुई हैं.' इसके बाद बीजेपी की महिला सांसदों ने स्पीकर को लिखित शिकायत भी की.

जानें- सदन में क्या हुआ था

दरअसल, राहुल गांधी अपना भाषण खत्म करने के बाद जब संसद से बाहर जाने के लिए उठे तो उनके हाथ से कुछ कागज गिर गये. उन कागजों को उठाने के लिए जब वह नीचे झुके तो बीजेपी सांसद उन पर हंसने लगे. इस पर राहुल गांधी ने जाते-जाते सहजता के साथ स्पीकर टेबल की तरफ फ्लाइंग किस उछाल दिया और फिर वहां से निकल गये.

UP Politics: अखिलेश यादव ने क्यों लगाया बीजेपी सरकार का जयकारा? 'तमंचा' और 'तमाचा' का कनेक्शन जोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP में UCC' वाले अमित शाह के ऐलान पर कपिल सिब्बल बोले- पहले भी कई ख्वाब दिखाए
'UP में UCC' वाले अमित शाह के ऐलान पर कपिल सिब्बल बोले- पहले भी कई ख्वाब दिखाए
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद CM धामी के निर्देश, आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड पर
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद CM धामी के निर्देश, आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड पर
'हिंदी में बोलिए' प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सपा सांसद से क्या कहा?, Video Viral
'हिंदी में बोलिए' प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सपा सांसद से क्या कहा?, Video Viral

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget