एक्सप्लोरर

UP Politics: विधायकी जाने के बाद अब्दुल्ला आजम को लग सकता है एक और झटका, हो सकती है ये बड़ी कार्रवाई

Rampur News: अब्दुल्ला आजम की विधायकी खत्म होने के बाद रामपुर से भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने उनके वोटिंग राइट को खत्म करने की मांग की है. उन्होंने निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है.

Abdullah Azam Khan:  आजम खान के बेटे और सपा नेता अब्दुल्ला आजम की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कोर्ट से दो साल की सजा मिलने के बाद जहां एक तरफ उनकी विधायकी रद्द हो गई हैं तो अब उन्हें एक और झटका लग सकता है. विधायकी जाने के बाद अब्दुल्ला आजम का अब वोटिंग अधिकार भी खत्म हो सकता है. बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने सपा नेता के वोटिंग अधिकार को खत्म करने के लिए निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है. ऐसे में अब उनका मतदान का अधिकार भी छीना जा सकता है. 

अब्दुल्ला आजम की विधायकी खत्म होने के बाद रामपुर से भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब अब्दुल्ला आजम के वोटिंग राइट को खत्म करने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी को पत्र लिख दिया है. बीजेपी विधायक का कहना है कि जिस तरह उनकी शिकायत पर आजम खान के वोट देने का अधिकार समाप्त हुआ था उसी तरह उन्हें उम्मीद है कि एक बार फिर उनकी शिकायत पर आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम का वोट देने का अधिकार खत्म हो जाएगा. 

बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने लिखा पत्र

आकाश सक्सेना ने कहा कि जिस किसी को अदालत से सजा हो जाती है, उसे फिर वोट देने का अधिकार नहीं रहता है, इसलिए हमने निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी से अब्दुल्ला आजम के वोट देने के अधिकार को खत्म करने की मांग की है. उन्होंने जो पत्र लिखा है उसमें कहा है कि आरपी एक्ट की धारा 16 के तहत सजायाफ्ता अपराधी को वोट देने के अधिकार से वंचित करने का प्रावधान किया गया है. अत: आपसे अनुरोध है कि अब्दुल्ला आजम का नाम मतदाता सूची से काटने का कष्ट करें.

रामपुर की जनता में अब्दुल्ला आजम की विधायकी खत्म होने और उनके वोटिंग राइट समाप्त करने की मांग के मुद्दे पर मिली जुली प्रतिक्रिया है. कुछ लोगों का कहना है कि अदालत ने सजा सुनाई है तो इसमें अच्छा ही होगा. हमें तो रामपुर का विकास करने वाला नेता चाहिए जो रामपुर में विकास और रोजगार लाए हमें ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए. आजम खान और अब्दुल्लाह आजम को उनके किए की सजा अदालत से मिली है.

आपको बता दें साल 2008 के छजलैट मामले में मुरादाबाद की एमपी एमएलए कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम को दो साल की सजा सुनाई है. जिसके बाद उनकी विधायकी को रद्द कर दिया गया है और अब उनके वोटिंग अधिकार पर भी तलवार लटक रही है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: यूपी में इन सीटों पर बहुत कम वोटों से जीती थी BJP, जरा सा उलटफेर 2024 में बढ़ा देगा मुश्किल  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग
'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग
हापुड़: सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
बदरीनाथ दान गड़बड़ी मामले में आज BKTC सदस्यों के बयान करेगी दर्ज एसआईटी, CCTV की भी होगी जांच
बदरीनाथ दान गड़बड़ी मामले में आज BKTC सदस्यों के बयान करेगी दर्ज एसआईटी, CCTV की भी होगी जांच
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget