एक्सप्लोरर

AAP की मांग, दिल्ली दंगों की जांच के लिए बने JPC, नेताओं और अफसरों का हो नारको टेस्ट

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली के दंगे बीजेपी की सोची समझी साजिश का नतीजा है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में हुए दंगों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग की है। इसके साथ ही आप ने दंगे भड़काने के आरोपी नेताओं और उसे काबू नहीं कर पाए पुलिस अफसरों का नारको टेस्ट कराने की मांग की है।

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली के दंगे बीजेपी की सोची समझी साजिश का नतीजा है। उन्होंने कहा कि उसमें शामिल बीजेपी नेताओं और पुलिस अफसरों का नारको टेस्ट कराया जाए और उसका टेलीविजन पर लाइव प्रसारण किया जाए ताकि पूरे देश को सच्चाई मालूम हो सके।

इसके अलावा उन्होंने उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय के किसी सेवारत न्यायाधीश से मामले की न्यायिक जांच भी कराए जाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं ने हाल के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ और जहरीले भाषण देकर इन दंगों की जमीन तैयार की और चुनाव बाद वहां आग लगा दी। स्थानीय पुलिस ने दंगाइयों पर कार्रवाई न करके उनके मंसूबों को पूरा किया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे करने के लिए बाहर से लोगों को बुलाया गया। उन्होंने कहा कि जब उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर ने सरकार को और पुलिस को उनका फर्ज याद दिलाया तो उनका उसी रात तबादला कर दिया गया।

सिंह ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है यह दंगे केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के ही इशारों पर हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने न्यायमूर्ति मुरलीधर को स्थानांतरित कराने में इतनी जल्दबाजी दिखाकर अपना भंडाफोड़ खुद ही कर लिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; मायानगरी में ऑरेंज अलर्ट
मुंबई समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; मायानगरी में ऑरेंज अलर्ट
चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Gorilla Glass में ऐसा क्या, जो फोन की स्क्रीन को टूटने नहीं देता? मजबूती जानकर रह जाएंगे हैरान
Gorilla Glass में ऐसा क्या, जो फोन की स्क्रीन को टूटने नहीं देता? मजबूती जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget