एक्सप्लोरर

राशिफल 23 जुलाई, 2019: कन्या राशि वालों के वेतन में हो सकती है बढ़ोतरी, जानें-12 राशियों का सटीक राशिफल

राशिफल 23 जुलाई, 2019: कन्या राशि वालों के वेतन में हो सकती है बढ़ोतरी, जानें-12 राशियों का सटीक राशिफल सिर्फ एक क्लिक में....

नई दिल्ली। आज के लिए क्या करना शुभ रहेगा , किस चीज से काम बिगड़  सकते हैं। दफ्तर में दिन कैसा बीतेगा और पारिवारिक जीवन में क्या-कुछ आज होने की संभावना बन रही है। ये सब बताया है एबीपी गंगा के खास शो समय चक्र में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने....

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

आत्मविश्वास आपके अन्दर भरपूर है, कर्मक्षेत्र में इसे सही तरीके से इस्तेमाल करें। आज का दिन घर की साफ-सफाई करने का है। कबाड़ के रूप में नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर निकालें। पिता के सवालों का जवाब प्रेम से दें।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

घर हो या दफ्तर दोनों जगहों पर वाणी पर नियंत्रण रखें। ग्रहों की स्थिति आज कटु वचन बोलने के लिए प्रेरित कर सकती है।बच्चों की डिमांड को पूरा करें, लेकिन उसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़ने दें। आज फिजूलखर्च से बचें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

मेहनत आज रंग लाएगी , जिससे आपको कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी। ऑफिस में सभी लोगों के साथ मिलजुलकर रहें। गायन से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। विरोधियों को भी अपना मित्र बनाएं, लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

ऐसे काम को प्राथमिकता दें, जिससे मानसिक शांति मिले। परिस्थितियां विपरीत चल रही हों तो धैर्य से काम करें। पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। चोट लग सकती है, सतर्क रहे। संपत्ति विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

व्यापारियों को नये प्लान पर काम करना चाहिए। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। आज की गई प्लानिंग आने वाले समय में मुनाफा देगी। नया घर खरीदने के लिए सितंबर तक रुक जाए।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। बड़ी बहन के साथ ताल-मेल बनाकर चलें, विवाद हो सकता है। बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह को वरीयता दें। धन की बचत पर ध्यान दें।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज आप ऊर्जावान और प्रसन्नचित्त महसूस करेंगे। इसके प्रभाव से आप ऑफिस में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। छोटे बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी की बुराई न करें और न ही सुनें। गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर ध्यान दें, पेट की समस्या को लेकर सचेत रहें। जनसंपर्क बढ़ाने के लिए सामाजिक कार्यों में हिस्सा लें। सेहत को लेकर सतर्क रहे।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। काम को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करे। काव्य रचना से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। मां की सेहत का ख्याल रखें। योग, व्यायाम कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

कपड़ों का व्यापार करने वालों के लिए दिन शुभ है। ग्राहकों की फीडबैक को ध्यान में रखें। छोटी-छोटी बातों को पहाड़ बनाकर उलझें नहीं। समय पर दवा खाना और व्यायाम करना न भूलें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज छुट्टी लेकर आराम कर सकते हैं। गर्भवती महिलाएं अपने आहार का विशेष ख्याल रखें। भाइयों को आर्थिक नुकसान हो सकता है, सचेत रहें। सेहत में सुधार होगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। फील्ड वर्क से जुड़े लोगों को भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। दिमाग में नई योजनाएं आएंगी, जिससे कार्य सरल होंगे। वजन नियंत्रित करने का प्रयास करें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget