एक्सप्लोरर

Watch: 6 सेकंड में मारे 12 थप्पड़, नशे में धुत युवक ने महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल

UP Viral Video: यूपी से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक नशे में युवक गाली गलौज कर रहा था, महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी महिला को ही मारने लगा. देखिए वायरल वीडियो.

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. मोहल्ला आदर्शनगर में एक महिला ने नशे में गालीगलौज कर रहे युवक का विरोध किया तो आरोपी ने सरेआम उस पर हमला कर दिया. लात-घूंसे और थप्पड़ों से की गई मारपीट का पूरा दृश्य कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

विरोध करने पर महिला पर भड़का आरोपी

पुलिस के मुताबिक पीड़िता जसरूपनगर (दस्तोई रोड) की रहने वाली है. गुरुवार दोपहर वह किसी काम से अपने घर के बाहर खड़ी थी. तभी एक युवक नशे की हालत में वहां पहुंचा और अश्लील भाषा में गालियां देने लगा. महिला ने डांटकर विरोध किया, तो आरोपी भड़क उठा और बिना कुछ सोचे-समझे मारपीट शुरू कर दी. उसने लगातार थप्पड़, लात और घूंसों से महिला को निशाना बनाया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के दौरान मौके पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने तुरंत हस्तक्षेप नहीं किया. भीड़ मूकदर्शक बनी रही, जिससे आरोपी का हौसला और बढ़ गया. महिला बार-बार खुद को बचाने की कोशिश करती रही, मगर युवक हमला करता रहा.

घायल महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

आखिरकार कुछ देर बाद एक युवक आगे आया और धक्का देकर आरोपी को महिला से अलग किया. इस बीच महिला ने भी हिम्मत दिखाई. उठकर उसने चप्पल से आरोपी पर पलटवार किया. अचानक हुए इस जवाब से घबराकर आरोपी वहां से खिसक गया.

मारपीट में घायल हुई महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है. तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि भीड़ होते हुए भी किसी ने तुरंत मदद क्यों नहीं की.

ये भी पढ़ें-

Video: अमरनाथ यात्रा का खतरनाक वीडियो वायरल, लैंडस्लाइड के साथ बह गई महिला, हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget