एक्सप्लोरर

Video: घर के अंदर मिला 12 फीट लंबा अजगर, रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो देख चौंक जाएंगे

Bulandshahr Viral Video: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के चांदपुर में एक घर में 12 फीट लंबा अजगर घुस आया. अजगर देखकर परिवार में हड़कंप मच गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर लगभग 12 फीट लंबा अजगर घुस आया. अजगर को देखकर घरवालों की चीख-पुकार मच गई और बच्चे डर के मारे कोनों में छुप गए. घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली, पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई.

जंगल और नहर की वजह से आते हैं सांप

बताया जा रहा है कि चांदपुर में जिस घर में अजगर घुसा, उसके पास जंगल और नहर है. इसी कारण से अक्सर इस इलाके में सांप, बिच्छू और कभी-कभी अजगर तक आ जाते हैं. लेकिन इतनी बड़ी लंबाई का अजगर पहली बार देखने को मिला, जिससे लोगों की घबराहट और भी ज्यादा बढ़ गई.

घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. अजगर की लंबाई और ताकत के कारण रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. घंटों की मेहनत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ा गया. फिर उसे पास के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया.

रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित निकाला बाहर

गनीमत रही कि अजगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया. समय पर रेस्क्यू टीम के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया. इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है, खासकर बच्चों और महिलाओं में. लोग अब घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने लगे हैं ताकि फिर से कोई जंगली जानवर घर में न घुस आए. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि जंगल और नहर के पास सफाई और निगरानी बढ़ाई जाए ताकि ऐसे खतरे कम हो सकें.

ये भी पढ़ें-

Video: ज्वेलरी शॉप में लूट का वीडियो हिला देगा, डिलीवरी बॉय बनकर आए बदमाशों ने उड़ाए करोड़ों के गहने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget