Video: ज्वेलरी शॉप में लूट का वीडियो हिला देगा, डिलीवरी बॉय बनकर आए बदमाशों ने उड़ाए करोड़ों के गहने
Ghaziabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने डिलीवरी बॉय बनकर लूट को अंजाम दिया. हथियार दिखाकर 20 किलो चांदी, 125 ग्राम सोना और नकदी लूट ली.

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक सनसनीखेज लूट की खबर सामने आई है. बृज विहार इलाके में स्थित मानसी ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े दो हथियारबंद बदमाशों ने लाखों रुपये के सोने और चांदी के गहनों की लूट की वारदात को अंजाम दिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
डिलीवरी बॉय के वेश में घुसे थे बदमाश
दुकान के कर्मचारियों के मुताबिक, दोनों बदमाश डिलीवरी बॉय के वेश में दुकान में घुसे थे. पहले तो उन्होंने सामान्य ग्राहक की तरह बर्ताव किया, लेकिन थोड़ी ही देर में उन्होंने पैंट में खोंसे हुए हथियार निकाल लिए और कर्मचारियों को धमकाने लगे. एक कर्मचारी ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने टीशर्ट ऊपर करके बंदूकें दिखाई और गालियां देते हुए डराने लगे.
View this post on Instagram
डरे-सहमे कर्मचारी बस देखते ही रह गए और बदमाश एक-एक करके गहनों को बैग में भरते चले गए. कुछ ही मिनटों में वे 20 किलो चांदी और 125 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गए. कर्मचारियों की मानें तो बदमाशों के पास हथियार थे और वे किसी भी हद तक जा सकते थे.
पुलिस ने लुटेरों की जारी की तलाश
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय व्यापारियों में डर का माहौल है. पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंची और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया. एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.
फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और लुटेरों की तलाश तेज कर दी है. लेकिन इस तरह दिनदहाड़े हुई लूट से एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.
ये भी पढ़ें-
Video: पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, चप्पल निकालकर दी धमकी, वीडियो वायरल
Source: IOCL
























