एक्सप्लोरर

रायबरेली में 50 बिस्तरों वाला कोविड अस्पताल शुरू, उद्धाटन के दौरान उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

यूपी के रायबरेली में एम्स के तहत कोविड का 50 बिस्तरों वाला अस्पताल शुरू कर दिया गया है. सोमवार को उद्धाटन के वक्त लोगों की भीड़ ने कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई.

रायबरेली: कोरोना की भयावह स्थिति के बाद जहां एक तरफ अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड नहीं थे. वहीं, दूसरी तरफ शासन व जिला प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद मुंशीगंज के एम्स में 50 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल का निर्माण कराया गया. जहां सीएमओ के रेफेरल  मरीज भर्ती होकर अपना इलाज करा सकेंगे. इसके उद्घाटन के दौरान अस्पताल के अधिकारियों व डॉक्टरों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई. जिस तरह पास पास खड़े थे उससे कोरोना मरीजों के बढ़ने के आसार साफ नजर आए.

उद्धाटन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

मुंशीगंज स्थित एम्स अस्पताल में 50 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल का शुभारंभ सोमवार को कर दिया गया. जिसका फीता काटकर एम्स के सीईओ अरविंद राजवंशी ने उद्घाटन किया. इस दौरान वहां सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ती रहीं. लोग आसपास ऐसे खड़े थे जैसे कोरोना नाम का कोई वायरस हो ही ना. एम्स में एल 3 अस्पताल का शुभारंभ हुआ. जिसमें कोविड-19 के गंभीर मरीज भर्ती होंगे. यहां आईसीयू  के 12 बेड तो ऑक्सीजन वाले 38 बेड बनाए गए हैं. उसमें अत्याधुनिक मशीनों से मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा.

एम्स के सीईओ के सामने लापरवाही दिखे लोग

शासन और प्रशासन की तरफ से लगातार सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, 2 गज की दूरी जैसे ढेर सारे कोविड नियमों का हवाला दिया जाता है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग ही इन सारे नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहा है. एम्स में एल 3 अस्पताल के उद्घाटन के समय एम्स के सीईओ के सामने ही सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ी. वहां के अधिकारी व डॉक्टर के साथ उपस्थित अन्य लोग कोविड नियमों का उल्लंघन करते दिखाई दिए. जहां कोविड नियमों का पालन करने से कोरोना जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव की बात कही जा रही है, वहीं सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड नियमों को तार-तार करते हुए एम्स के अधिकारियों ने कोरोना को और बढ़ावा देने का काम किया है. अगर एम्स के डॉक्टर व अधिकारी ही इन नियमों को नहीं मानेंगे तो आखिर कैसे आम लोगों को नियमों का पालन करने की नसीहत देकर उनको स्वस्थ रखने में अपना योगदान दे पाएंगे. 

यहां 50 बिस्तर वाला अस्पताल शुरू किया गया है. जिसमें 12 आईसीयू और 38 ऑक्सीजन वाले बेड मौजूद हैं. यहां पर उन्हीं मरीजों को भर्ती किया जाएगा, जिसको जिला अस्पताल के सीएमओ सीएमएस रेफर करके भेजेंगे. हमारे पास कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त स्टाफ मौजूद है. हम उनका इलाज करेंगे. आगे आवश्यकतानुसार बेडो की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड के सुमना में हिमस्खलन में मृतकों की संख्या 13 हुई, अबतक 384 लोगों को बचाया गया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
Delhi Rain: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
दिल्ली: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget