एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के सुमना में हिमस्खलन में मृतकों की संख्या 13 हुई, अबतक 384 लोगों को बचाया गया

उत्तराखंड के नीति घाटी में हिमस्खलन की घटना में अबतक 13 लोगों की जान जा चुकी है. सोमवार को एक और शव मिला. सेना द्वारा चलाये जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में अबतक 384 लोगों को सुरक्षित निकाला गया.

गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के निकट नीति घाटी के सुमना में सोमवार को एक और शव बरामद होने से हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या 13 हो गई. चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि सुमना में हादसे वाली जगह से सुबह एक और शव बरामद किया गया.

अब तक 13 शव बरामद

शुक्रवार को हुए हिमस्खलन वाले स्थान से शनिवार को 10 और रविवार को दो शव बरामद किए गए थे. इसके साथ ही हादसे में अब तक 13 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ लाया जा रहा है. मृतकों में से 11 की पहचान हो गयी है जो झारखंड के निवासी थे.

इसके अलावा, घटना में घायल हुए लोगों का उपचार किया जा रहा है. इनमें से पांच घायल जोशीमठ सेना अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि दो अन्य को देहरादून भेजा गया है.

हादसे के वक्त काम कर रहे थे मजदूर

मलारी गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर सुमना, धौलीगंगा नदी से निकलने वाली दो धाराओं, गिरथीगाड और किओगाठ के संगम पर स्थित है और हिमस्खलन के समय मौके पर सीमा सड़क संगठन का निर्माण कार्य चल रहा था जहां मजदूर काम कर रहे थे.

चमोली की जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने कहा कि 384 लोग सुरक्षित निकाले जा चुके हैं. लापता लोगों के बारे में उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना के प्रभावितों को सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी.

मौके पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन की संयुक्त टीम द्वारा तलाश एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही सड़क से बर्फ हटाकर मार्ग खोलने के लिए भी युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

हरिद्वार: कल होने वाले शाही स्नान की तैयारी पूरी, संक्रमण के बीच प्रशासन ने अखाड़ों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget