एक्सप्लोरर

Jalaun: जालौन में पुलिस के डर से नहर में कूदे 4 जुआरी, 1 की मौत, परिवार ने पुलिस पर लगाया ये बड़ा आरोप

Jalaun News: जालौन में जुआ खेल रहे जुआरियों पर पुलिस ने कार्रवाई की जिससे डरकर चार जुआरी पास बह रही नहर में कूद गए. जिनमें से एक युवक की मौत हो गई.

Jalaun News: जालौन में जुआ खेल रहे जुआरियों पर पुलिस ने छापामारी की कार्रवाई की, जिससे डरकर चार जुआरी पास बह रही नहर में कूद गए. इनमें से तीन जुआरियों को तो पुलिस ने बाहर निकाल लिया लेकिन एक आरोपी पानी मे बह गया और नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई. पूरी रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक के शव को बरामद कर लिया गया है. ये पूरी घटना सिरसा कलार थाना क्षेत्र के पजूंना गांव की है. 
 
पुलिस के डर से नहर में कूदे 
 
खबर के मुताबिक बीती रात पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मारा, जिसके बाद पुलिस से बचने के लिए जुआरी इधर से उधर भागने लगे. इसी भागदौड़ में चार जुआरियों ने गांव में स्थित नहर में छलांग लगा दी. जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर तीन युवकों को नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन एक युवक लापता हो गया. जिसके बाद उसे ढूंढने के लिए 16 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिसमें चौथे युवक का शव पुलिस ने बाहर निकाला. मृतक की पहचान गडगुआ गांव निवासी अज्जू गुप्ता के रूप में हुई है. 
 
परिवार ने लगाया पुलिस पर आरोप
 
वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजन पुलिस और प्रशासन पर घोर लापरवाही बरतने और दोषी होने के आरोप लगा रहे हैं. मौके पर पहुंचे एसडीएम जालौन अंकुर कौशिक ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए कमेटी की गठन कर दिया गया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जायगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
 
प्रशासन ने दिया कार्रवाई का भरोसा
 
इस पूरे मामले में बात करते हुए एसपी जालौन रवि कुमार ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस टीम वहां गयी थी और जुआ खेल रहे तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई. अन्य व्यक्ति फरार हो गए थे इसी बीच अजय गुप्ता नाम का युवक पानी में बह गया जिसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें उसका शव बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंपी गई है. 
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget