एक्सप्लोरर

CoronaVirus Updates Uttar Pradesh: कोरोना वायरस संक्रमण के 2,840 नए मामले, 20 और लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 20 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 2840 संक्रमण के नये मामले सामने आये.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 20 और लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 2,840 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में अब तक कुल 5,21,988 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं.

अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को मीडिया को ताजा आंकड़ों से अवगत कराया. उन्‍होंने बताया कि राज्‍य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2,840 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके सापेक्ष इसी अवधि में 2,220 लोगों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है. राज्‍य में इस समय 23,357 लोगों का उपचार चल रहा है और बीमारी को मात देने वालों की संख्‍या 4,91,131 हो गई है.

प्रदेश में अबतक 7500 की मौत

प्रसाद ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों में 10,395 लोग गृह पृथक-वास में हैं और 2,167 लोगों का निजी अस्पतालों में तथा शेष अन्य का सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है. उन्‍होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 20 और रोगियों की मौत होने के बाद अब तक इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 7,500 हो गई है.

स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 382 नए मामले लखनऊ में सामने आए हैं. इसी अवधि में गाजियाबाद में 255, मेरठ में 249, गौतमबुद्धनगर में 175 और कानपुर नगर में 162 नए मामले सामने आए हैं. इस अवधि में लखनऊ में सर्वाधिक चार लोगों की मौत हुई है जहां अब तक 954 लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. कानपुर नगर में अब तक 761, मेरठ में 375, वाराणसी में 362 और गोरखपुर में 315 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है.

अपर मुख्‍य सचिव ने कहा कि राज्‍य में अब मरीज़ों के ठीक होने की दर 94.08 प्रतिशत हो गई है.

ये भी पढ़ें.

ग्रेटर नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में मेवाती गैंग के तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, ईंट-भट्टे के मुनीम से की थी लूटपाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'

वीडियोज

विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
विपक्ष का बारिश ने बिगाड़ा खेल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget