एक्सप्लोरर

बदलते रहे हैं मुरादाबाद लोकसभा सीट के समीकरण, जानें- इस बार किसके बीच होगी कांटे की टक्कर

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सत्ता की चाबी मुस्लिम वोटरों के हाथ में मानी जाती है। यहां पर कुल 52.14% हिन्दू और 47.12% मुस्लिम जनसंख्या है।

मुरादाबाद, एबीपी गंगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मुस्लिम बहुल मुरादाबाद लोकसभा सीट राजनीतिक मायनों से काफी अहम है। मुरादाबाद लोकसभा सीट किसी एक पार्टी का गढ़ नहीं रही है। यहां के मतदाता कांग्रेस, लोकदल, जनता दल, जनसंघ, लोकतांत्रिक कांग्रेस, जनता पार्टी, सपा और बीजेपी सभी के प्रत्याशियों को जिता चुके हैं।

कड़ा है मुकाबला

2014 में मोदी लहर की बदौलत यहां पहली बार कमल खिला था। 2009 में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के आने से यह सीट सुर्खियों में आई थी, जो यहां से जीतकर संसद पहुंच थे। 2004 में यह सीट सपा के पास थी। भाजपा ने वर्तमान सांसद सर्वेश सिंह पर फिर दांव खेला है। सर्वेश पांच बार विधायक रह चुके हैं, जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में वह पहली बार सांसद बने। कांग्रेस ने यहां युवा शायर इमरान प्रतापगढ़ी को मैदान में उतारा है। गठबंधन से सपा ने एक बार फिर डॉ. एसटी हसन को प्रत्याशी बनाया है।

मुरादाबाद लोकसभा सीट का इतिहास

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर 1952 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुए। लगातार दो बार यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की। 1967 और 1971 में ये सीट भारतीय जनसंघ के खाते में गई। इमरजेंसी के बाद 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां से चौधरी चरण सिंह की पार्टी भारतीय लोकदल ने जीत दर्ज की थी। 1980 में एक बार फिर जनता दल यहां से जीता लेकिन 1984 में देश में चली कांग्रेस की लहर में सीट फिर कांग्रेस के खाते में गई। 1989, 1991 में ये सीट जनता दल के खाते में, 1996, 1998 में समाजवादी पार्टी के खाते में गई। 2004 में इस सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा हुआ तो वहीं 2009 में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन यहां से सांसद चुने गए। 2014 में भारतीय जनता पार्टी पहली बार यहां से जीती थी।

मुरादाबाद लोकसभा सीट का समीकरण  

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सत्ता की चाबी मुस्लिम वोटरों के हाथ में मानी जाती है। यहां पर कुल 52.14% हिन्दू और 47.12% मुस्लिम जनसंख्या है। 2014 में इस सीट पर कुल 17 लाख से अधिक वोटर थे। पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कुल 63.7 फीसदी मतदान हुआ था, इनमें से 5207 वोट NOTA में डाले गए थे।

विधानसभा सीटें

मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें बढ़ापुर, कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण और मुरादाबाद नगर शामिल हैं। मुरादाबाद ग्रामीण और ठाकुरद्वारा 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के खाते में गई थीं जबकि बाकी तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा किया था।

पहली बार लहराया भाजपा का परचम

2014 में पहली बार मुरादाबाद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई। उत्तर प्रदेश में बीजेपी 71 सीटें जीत कर आई थी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसने क्लीन स्वीप किया था। कुंवर सर्वेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के डॉ। एसटी हसन को मात दी थी। सर्वेश कुमार ने करीब 87 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इस सीट पर पांचवें नंबर पर रही थी।

2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे

कुंवर सर्वेश कुमार, भारतीय जनता पार्टी, कुल वोट मिले 485,224, 43%

डॉ. एसटी हसन, समाजवादी पार्टी, कुल वोट मिले 397,720, 35.3%

हाजी मोहम्मद याकूब, बहुजन समाज पार्टी, कुल वोट मिले 160,945, 14.3%

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget