एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: दो हजार रुपये का नोट बंद होने पर योगी के मंत्री का बयान, कहा- 'इस फैसले से लोगों को होगा फायदा'

2000 Rupee Currency Note: मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के प्रयास हो रहे हैं. ऐसे में दो हजार रुपये के नोट को बंद करने का फैसला काफी सहायक होगा.

JPS Rathore On 2000 Rupee Currency: देश में दो हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के फैसले को उत्तर प्रदेश (UP) के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने कहा कि साहसिक बताया है. लखनऊ (Lucknow) में जेपीएस राठौर ने कहा कि हमारी जब सहकारी बैंक (Cooperative Bank) के अधिकारियों-कर्मचारियों से बात हुई तो वे इस फैसले से उत्साहित हैं. अगर अर्थव्यवस्था के रूप में देखा जाए तो बहुत ही साहसिक फैसला है. इस तरह के बड़े फैसले करके ही अर्थव्यवस्था को ठीक किया जा सकता है. हमारी अर्थव्यवस्था पहले क्या थी और आज कहां पहुंची.

जेपीएस राठौर ने कहा कि विश्व की 5 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुकी है. इसको 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संकल्पित है. दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के प्रयास हो रहे हैं. ऐसे में फैसला काफी सहायक होगा. गरीबों, मजदूरों, किसानों, नौजवानों, आमजन को इस फैसले से लाभ होने वाला है, 0.1 प्रतिशत को ही असुविधा और दिक्कत होगी. 2000 के नोट बहुत लोगों ने होल्ड कर रखे थे, चलन में नहीं आ रहे थे. जब चलन में नहीं तो निकालना जरूरी है. परेशान वही है जो इसे होल्ड करके रखे हैं.

लोगों को सुविधा देने वाले फैसले लिए जा रहे हैं- जेपीएस राठौर

सहकारिता मंत्री ने आगे कहा कि विपक्ष इसकी आलोचना कर रहा है तो यह मान लीजिए कि उन्हें उन लोगों की चिंता है जो इस तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, ऐसे नोटों को होल्ड करने में लगे थे. विपक्ष को यह तुगलकी फरमान लग सकता है, लेकिन यह कितना व्यवहारिक फरमान है. इसमें 30 सितंबर तक का समय भी दिया गया है. अगर कड़े फैसले से किसी को कष्ट होता है और जनता को लाभ मिलता है तो वह चाहे इसको तुगलकी फरमान कहें या जो भी शब्द देना चाहे दें, जिससे जनता का फायदा हो रहा हो, वह आना चाहिए और जिससे जनता का नुकसान हो वो रुकने चाहिए. आज जनता का नाश करने वाले फरमान रुक गए हैं और उन्हें सुविधा और सहूलियत देने वाले बड़े और कड़े फैसले लिए जा रहे हैं.

'हमेशा जनता से जुड़कर काम करना चाहती है बीजेपी'

वहीं बीजेपी के 30 मई से शुरू होने वाले महासंपर्क अभियान पर जेपीएस राठौर ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता से जुड़कर काम करना चाहती है. हम सभी गरीबों, किसानों और नौजवानों के लिए नीतियां-योजना बनाते हैं. उन नीतियों को नीचे धरातल पर उतारने का काम करते हैं, लेकिन जनता को अगर नहीं बताएंगे कि हमने यह योजना बनाई और नीचे उतारा है तो संवादहीनता होने की परिस्थिति रहती है. इस महासंपर्क अभियान के माध्यम से हमारा, कार्यकर्ताओं का संपर्क सीधे जनता से होगा. हम उन्हें यह बताने में सफल होंगे कि किस प्रकार से काम कर रहे हैं.

सहकारिता मंत्री बोले- यूपी की सभी 80 लोकसभा सीट जीतेंगे

जेपीएस राठौर ने बताया कि हम इस अभियान को इसलिए चला पा रहे हैं, क्योंकि चाहे केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की, मंत्री या कोई नेता, कोई ऐसा काम नहीं हुआ, जिसकी वजह से जनता के सामने सिर नीचा हो जाए. हम सीन ठोक कर जाते हैं कि हमने आपके लिए काम किया है. हम शर्मसार होकर घपले-घोटाले करके सिर नीचा करके जनता के बीच नहीं जाते. इस संवाद से जो मंथन होगा, जो अमृत निकलेगा, उससे 2024 में कायाकल्प होगा और उत्तर प्रदेश में हम 80 की 80 लोकसभा सीट जीतने में कामयाब होंगे.

ये भी पढ़ें- UP Politics: कर्नाटक में डीके शिवकुमार को CM नहीं बनाने पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें- कांग्रेस के लिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ-वाराणसी में हार की समीक्षा में जुटी BJP, संगठन पर उठे गंभीर सवाल
लखनऊ-वाराणसी में हार की समीक्षा में जुटी BJP, संगठन पर उठे गंभीर सवाल
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
'हुजूर मत बुलवाओ' सपा मुख्यालय में अखिलेश ने अमित शाह के लिए क्यों कही ये बात?
'हुजूर मत बुलवाओ' सपा मुख्यालय में अखिलेश ने अमित शाह के लिए क्यों कही ये बात?
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा, 23वीं मंजिल से गिरे पिता-बेटा, दर्दनाक मौत
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा, 23वीं मंजिल से गिरे पिता-बेटा, दर्दनाक मौत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget