एक्सप्लोरर

UP Politics: कर्नाटक में डीके शिवकुमार को CM नहीं बनाने पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें- कांग्रेस के लिए क्या कहा?

Karnataka Swearing-In Ceremony: कर्नाटक में डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाने को लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस को घेरा है.

Mayawati On DK Shivakumar: कर्नाटक (Karnataka) में शनिवार को सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. कांग्रेस (Congress) में नए मुख्यमंत्री को लेकर कई दिनों तक चली उठापटक के बाद सिद्धारमैया का नाम फाइनल हुआ था. वहीं डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद के लिए मनाया गया. इस बीच डीके शिवकुमार को सीएम नहीं बनाने को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस को घेरा है.

मायावती ने ट्वीट कर लिखा, "कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद मंत्रिमण्डल में डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने अपनी अंदरूनी कलह को थोड़ा दबाने का प्रयास किया है, लेकिन दलित और मुस्लिम समाज की उपेक्षा क्यों, जबकि इन दोनों वर्गों ने एकजुट होकर कांग्रेस को वोट देकर विजयी बनाया."

मायावती ने लोगों से कही ये बात

एक दूसरे ट्वीट में  बसपा सुप्रीमो ने आगे लिखा, "कांग्रेस की ओर से कर्नाटक में सीएम पद के लिए दलित समाज की उठी दावेदारी को पूरी तरह से अनदेखी करने के बाद अब किसी भी दलित और मुस्लिम को डिप्टी सीएम नहीं बनाना, यह इनकी जातिवादी मानसिकता को दर्शाता है अर्थात इनको यह वर्ग केवल अपने खराब दिनों में ही याद आते हैं, ये लोग सतर्क रहें."

सिद्धारमैया का यह दूसरा कार्यकाल

बता दें कि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कांटीरावा स्टेडियम में चल रहे समारोह में सिद्धारमैया को सीएम और डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई. सीएम के रूप में सिद्धारमैया का यह दूसरा कार्यकाल है. उन्होंने इस पद को 2013 और 2018 के बीच संभाला था. सिद्धारमैया ने जहां भगवान के नाम पर 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, वहीं शिवकुमार ने अपने आध्यात्मिक गुरु श्री गंगाधर अज्जा के नाम पर शपथ ली. मंत्री के रूप में जी. परमेश्वर ने संविधान के नाम पर पद की शपथ ली, वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता के.एच. मुनियप्पा और केजे जॉर्ज ने भगवान के नाम पर शपथ ली.

ये भी पढ़ें- सैफई में अखिलेश यादव के साथ दिखा पूरा कुनबा, ताई के निधन पर परिवार के ये दिग्गज दिखे एक साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget