एक्सप्लोरर

तेजस्वी का दावा- बिहार चुनाव से पहले जेल से बाहर आ सकते हैं लालू यादव, सुशील मोदी ने कही ये बात

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत के लिए में एक याचिका दाखिल की है.

पटना: पटना में आरजेडी की बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर आ सकते हैं. उन्हें अक्टूबर महीने तक बेल मिल सकती है. इसके अलावा बैठक में आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई, वहीं संगठन को कैसे मजबूत किया जाए इस बात को लेकर भी पार्टी नेताओं से सलाह मशविरा किया गया.

तेजस्वी के इस बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद अगर 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले जमानत पर छूट जाते हैं, तो एनडीए के लिए तीन चौथाई बहुमत पाकर 2010 का चुनाव परिणाम दोहराना आसान होगा. उस समय लालू प्रसाद जेल से बाहर थे और उनकी पार्टी मात्र 22 सीटों पर सिमट गई थी. नेता प्रतिपक्ष का पद पाने की भी हैसियत आरजेडी की नहीं थी. लालू प्रसाद यदि जनता के बीच रहते हैं, तो उनके 15 साल के भयावह शासनकाल की याद दिलाने में हमें कोई मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.

डिप्टी सीएम ने कहा कि 1990 से 2004 तक आरजेडी  शासन के उस दौर में जिस तरह से सड़कें जर्जर हुईं, शहर-गांव अंधेरे में डूबे, हत्या-अपहरण- नरसंहार की घटनाओं के कारण लोगों का जीना दूभर हुआ और लाखों लोगों को महज दो वक्त की रोटी के लिए पलायन करना पड़ा था, उसकी याद ताजा करने में लालू प्रसाद से बड़ा स्टार प्रचारक कौन हो सकता है?

सुशील मोदी ने कहा कि एनडीए ने गरीबों की सेवा और विकास के काम पर वोट मांगे, इसलिए जनता ने झोली भर कर आशीर्वाद दिया. लालू प्रसाद के जेल में रहने या उन्हें जमानत मिलने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद को 1000 करोड़ के चारा घोटाले के चार मामलों में पारदर्शी और लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल की सजा दी गई. उनको जमानत देना या न देना अदालत का काम है. आरजेडी अक्टूबर में उनके पक्ष में फैसला आने की बात किस आधार पर कह सकता है? पार्टी ऐसी बयानबाजी से एक तरफ न्यायपालिका पर राजनीतिक दबाव बनाना चाहती है तो दूसरी तरफ दल छोड़ने वालों की भगदड़ रोकना चाहती है. उनके ये दोनों मकसद पूरे नहीं होंगे.

मालूम हो कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत के लिए में एक याचिका दाखिल की है. आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद की ओर से चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में जमानत याचिका दाखिल की गई है. इसमें बताया गया कि सीबीआई कोर्ट से जो सजा मिली थी, उसकी आधी सजा को वह काट चुके हैं, ऐसे में उनको जमानत दे दी जाए.

लालू प्रसाद ने 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाले मामले में जेल में बंद हैं. दुमका, देवघर और चाईबासा मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनाई है. देवघर केस में उनको जमानत मिल चुकी है. लेकिन दुमका और चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े दो मामलों में उन्हें जमानत नहीं मिली है. लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से सजायाफ्ता लालू प्रसाद पिछले कई महीनों से रिम्स में भर्ती हैं. वह कई बीमारियों से ग्रसित हैं, बताया जा रहा है कि अगर चुनाव से पहले लालू को जमानत मिली तो विधानसभा चुनाव में आरजेडी को कुछ फायदा हो सकता है.

लालू यादव का केस देख रहे वकीलों की टीम ने आशंका जताई की फिलहाल अक्टूबर तक बाहर आना मुश्किल है. दुमका कोषागार मामले में लालू को जमानत हाई कोर्ट से पहले ही मिल चुकी है. वहीं अभी चाईबासा कोषागार में जमानत के लिए हाई कोर्ट से अपील की गई है. इसमें भी आधी सजा काटने और गिरती सेहत को आधार बनाया गया है. लेकिन देवघर कोषागार मामले में स्पेशल सीबीआई जज शिवपाल सिंह द्वारा 2017 दिसंबर में 7 साल की सज़ा दी गयी थी. इस मामले में देखा जाए तो ढाई साल ही सजा की मियाद पूरी हुई है.ऐसे में मुश्किल है की इस साल लालू यादव बाहर आ पाएं.

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में टूटा कोरोना का अब तक का रिकॉर्ड, 7800 से अधिक नए मामले आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
CM रेखा गुप्ता का कांग्रेस पर पलटवार, 'आने वाले चुनावों में और करारी हार होगी'
CM रेखा गुप्ता का कांग्रेस पर पलटवार, 'आने वाले चुनावों में और करारी हार होगी'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget