एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में टूटा कोरोना का अब तक का रिकॉर्ड, 7800 से अधिक नए मामले आए

महाराष्ट्र में 7,800 से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जिससे महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,38,461 हो गई है.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में अब 7,862 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,38,461 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण के कारण 226 और रोगियों की मौत होने के साथ राज्य में मृतकों की संख्या 9,893 तक पहुंच गयी.

विभाग ने एक बयान में कहा कि दिनभर में 5,366 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. इसके साथ ही इसने राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या 1,32,625 तक पहुंच गई. बयान में कहा गया कि अब तक 12,53,978 लोगों की जांच की गई है.

कई शहरों में लॉकडाउन

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के पुणे, पिंपड़ी-चिंचवाड और जिले के कुछ अन्य हिस्सों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है. एक अधिकारी ने बताया कि पुणे, पिंपड़ी-चिंचवाड और जिले के कुछ अन्य हिस्सों में 13 जुलाई की आधीरात को लॉकडाउन प्रभाव में आएगा जो 23 जुलाई तक चलेगा.

संभागीय आयुक्त (पुणे संभाग) दीपक म्हेसेकर ने कहा कि 13-18 जुलाई के दौरान लॉकडाउन सख्त होगा और केवल दूध, दवा की दुकानें एवं क्लीनिक को खुलने की इजाजत होगी.

ठाणे से प्राप्त समाचार के अनुसार ठाणे नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गणेश देशमुख ने शहर में लॉकडाउन को 19 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश जारी किया. शहर में दो जुलाई को दस दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था जिसके तहत ज्यादातर दुकानें बंद हैं तथा जरूरी चीजें घरों पर ही पहुंचा दी जा रही हैं.

बृहस्पतिवार को ठाणे में कोविड के कुल मामले 12,053 हो गये जबकि जिले में कुल 48,856 तक पहुंच गये. उधर, नांदेड़ जिले में 12 जुलाई से 20 जुलाई तक कर्फ्यू लगा रहेगा . एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी.

जिला प्रशासन के दिशानिर्देश के मुताबिक कर्फ्यू के दौरान दवा दुकानें और सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे जबकि राशन की दुकानें, सब्जियों की दुकानें, दूध की दुकानें और रसोई गैस की दुकानें निर्धारित अविध के दौरान ही खुलेंगी.

Exclusive: कोरोना वैक्सीन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- कितना समय लगेगा कोई कुछ कह नहीं सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
Parliament Monsoon Session LIVE: प्रधान का स्वागत शर्मनाक, NTA से जिन 47 को निकाला वो कौन? - संसद में गोगोई
LIVE: प्रधान का स्वागत शर्मनाक, NTA से जिन 47 को निकाला वो कौन? - संसद में गोगोई
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शनकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शनकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget