एक्सप्लोरर

CM रेखा गुप्ता का कांग्रेस पर पलटवार, 'आने वाले चुनावों में और करारी हार होगी'

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आने वाले चुनावों कांग्रेस को और बुरी और करारी हार जनता देगी. जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी.

पीएम नरेंद्र मोदी के पिता पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे घिरे हुए हैं. जम्मू-कश्मीर और बिहार समेत कई राज्यों में बीजेपी ने प्रदर्शन किया. इस बीच दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पीएम मोदी द्वारा किए गए कार्य ‘लोगों को दिलों में’ दर्ज हैं जिन्हें ‘दुर्व्यवहार’ के माध्यम से मिटाया नहीं जा सकता.

सीएम ने कहा कि कांग्रेस, कांग्रेस के नेता और इनके घटक दल इतने हताश हो चुके हैं कि उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी हैं और यह भूल गए हैं कि व्यवहार और सभ्यता किसे कहते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, “वे कभी प्रधानमंत्री जी को गालियां देते हैं, कभी उनके स्वर्गीय माता-पिता तक के बारे में अपशब्द बोलते हैं.” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को जनता प्यार करती है, इसलिए लोगों ने उन्हें इतने राज्यों में जिताया है. उन्होंने कहा कि जनता ने इन्हें (कांग्रेस को) जिस तरह नकारा है, उसकी हताशा इनके चेहरों पर भी दिखती है और जुबान पर भी दिखती है.

'आप इस तरह गाली गलौज करके कुछ नहीं पाने वाले'

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम द्वारा किए गए विकास कार्य लोगों के दिलों में है और पूछा कि इन्हें कैसे निकालेंगे? सीएम ने कहा, “आप इस तरह गाली गलौज करके कुछ नहीं पाने वाले. जनता आपका दुर्व्यवहार देख रही है और आपको कभी माफ नहीं किया जा सकता है. भारत के इतिहास में आपके यह वाक्य दर्ज हो गए हैं. लोगों के मस्तिष्क में यह दर्ज हो गए हैं.” उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा के उपयोग के बाद आने वाले चुनावों में जनता एक बार फिर कांग्रेस को इससे भी बुरी और करारी हार देगी.

बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह को रविवार को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा था कि कांग्रेस विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को अंजाम देने में शामिल लोगों को जेल भेजेगी. इस दौरान दर्शकों में से एक सदस्य ने खरगे के भाषण को बीच में ही रोक दिया और चिल्लाकर कहा, ''मोदी कहीं नहीं जाएंगे.” इस पर खरगे ने मंच से जवाब दिया, 'मोदी का बाप भी जाएगा, बाप भी जाएगा.'

जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
जामिया स्टूडेंट यूनियन के आखिरी अध्यक्ष बोले- छात्रों का लंबा संघर्ष रंग लाया
जामिया स्टूडेंट यूनियन के आखिरी अध्यक्ष बोले- छात्रों का लंबा संघर्ष रंग लाया
दिल्ली: व्यापारियों ने की कांग्रेस से महारैली टालने की मांग, कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन
दिल्ली: व्यापारियों ने की कांग्रेस से महारैली टालने की मांग, कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
Advertisement

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget