एक्सप्लोरर

​​Solar Eclipse: लखनऊ, भोपाल, जयपुर समेत इन जगहों पर दिखेगा सूर्यग्रहण, जानें- आपके राज्य में क्या है टाइमिंग

Surya Grahan: सूतक लगने के बाद मंदिर में प्रवेश नहीं करना चाहिए और कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए. आज लगने वाला ग्रहण साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण है.

Surya Grahan 2022: आज यानी 25 अक्टूबर को साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगने जा रहा है. हालांकि यह सूर्य ग्रहण पूरे दिन के लिए नहीं रहेगा, लेकिन माना जा रहा है यह जितने भी समय के लिए रहे इसका प्रभाव काफी रहेगा. भारत में सूर्य ग्रहण की शुरुआत शाम 4 बजकर 29 मिनट से होगी, वहीं इसकी समाप्ति सूर्यास्त के साथ ही होगी.

कब लगता है सूर्य ग्रहण
जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक या पूर्ण रूप से ढंक लेता है तब सूर्य ग्रहण लगता है. सूर्य ग्रहण के समय  चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ आदि नहीं किये जाते हैं. यही वजह है कि ग्रहण के दौरान मंदिर के पट बंद रखे जाते हैं.  आइए जानते हैं 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण कहां-कहां और कितने बजे से लग रहा है और इसकी सूतक अवधि कब तक है.

.नई दिल्ली- शाम 04:28 बजे से शाम 05:42 तक
.भोपाल- शाम 04:42 बजे से शाम 05:47  तक
.मुंबई- शाम 04:49 बजे से शाम 06:09 तक
.अहमदाबाद- शाम 04:38 बजे से शाम 06:06 तक
.जयपुर- शाम 04:31 बजे से शाम 05:50 तक
.लखनऊ- शाम 04:36 बजे से शाम 05:29 तक
.पुणे- शाम 04:51 बजे से शाम 06:06  तक
.पटना- शाम 04:42 बजे से शाम 05:14 तक
.चंडीगढ़- शाम 04:23 बजे से शाम 05:41  तक
.मथुरा- शाम 04:31 बजे से शाम 05:41  तक

इन स्थानों पर नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण
भारत के कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा- इन स्थानों में  अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तामलोंग, इम्फाल, ईटानगर, डिब्रूगढ़, आइजोल, सिलचर, सिबसागर और कोहिमा शामिल हैं.

कब तक है सूर्य ग्रहण का सूतक काल
सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. इस हिसाब से सूर्य ग्रहण के सूतक काल का समय दिवाली की रात करीब ढाई बजे से शुरू हो चुका है और यह ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा. इस दौरान लोगों को विशेष सावधानी  बरतनी होगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें:

Delhi-NCR Air Pollution: 2016 के बाद इस साल दीपावली के अगले दिन सबसे कम रहा वायु प्रदूषण, देखें- पूरा आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget