एक्सप्लोरर

Delhi-NCR Air Pollution: 2016 के बाद इस साल दीपावली के अगले दिन सबसे कम रहा वायु प्रदूषण, देखें- पूरा आंकड़ा

Delhi-NCR Air Pollution: 2021 में दीपावली के अगले दिन 5 नवंबर को दिल्ली में एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में 462, नोएडा में 'गंभीर' श्रेणी में 475 और फरीदाबाद में 'गंभीर' श्रेणी में 469 दर्ज हुआ था.

Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली (Delhi) में अक्टूबर के महीने में वायु प्रदूषण (Air Pollution) का प्रकोप तेजी से बढ़ा है. दिल्ली में वायु प्रदूषण में हफ्ते दर हफ्ते किस कदर बढ़ोतरी हुई है, इसका अंदाजा इस आंकड़े से लगाया जा सकता है कि 3 अक्टूबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) 'मध्यम' श्रेणी में 128 दर्ज हुआ था. इसके बाद भारी बारिश की वजह से 10 अक्टूबर को एक्यूआई 'अच्छे' श्रेणी में पहुंच गया था और 44 रिकॉर्ड किया गया.

वहीं 17 अक्टूबर को दिल्ली में एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में 237 दर्ज किया गया. फिर 24 अक्टूबर को एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 312 रिकॉर्ड हुआ. यहां आपको बताते चलें कि दिल्ली में 7 से 10 अक्टूबर के बीच बारिश हुई थी. इस बीच दीपावली के अगले दिन दिल्ली में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 328 दर्ज हुआ है.

2020 में 'गंभीर' श्रेणी में 435 रिकॉर्ड हुआ था एक्यूआई
इससे पहले की बात करें तो दिल्ली में दीपावली के अगले 24 घंटोंं में 2016 में 30 अक्टूबर को एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में 445 रिकॉर्ड हुआ था. वहीं साल 2017 में 19 अक्टूबर को 'गंभीर' श्रेणी में 407, 2018 में 7 नवंबर को 'बहुत खराब' श्रेणी में 390, 2019 में 27 अक्टूबर को 'बहुत खराब' श्रेणी में 368, 2020 में 14 नवंबर को 'गंभीर' श्रेणी में 435 और 2021 में 4 नवंबर को 'गंभीर' श्रेणी में 472 दर्ज किया गया था. इस साल की बात करें तो दिल्ली में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 328 दर्ज हुआ है.

2016 के बाद दिल्ली में सबसे कम दर्ज हुआ AQI
इसका मतलब है कि 2016 के बाद दिल्ली में इस साल दीपावली के अगले 24 घंटों में एक्यूआई सबसे कम दर्ज हुआ है. हालांकि, इसके बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. वहीं 2021 में दीपावली के अगले दिन 5 नवंबर को दिल्ली में एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में 462, नोएडा में 'गंभीर' श्रेणी में 475, फरीदाबाद में 'गंभीर' श्रेणी में 469, ग्रेटर नोएडा में 'गंभीर' श्रेणी में 464, गाजियाबाद में 'गंभीर' श्रेणी में 470 और गुरुग्राम में भी 'गंभीर' श्रेणी में 472 दर्ज हुआ था.

जानिए दीपावाली के दूसरे दिन के प्रदूषण का हाल  
शहर            2021        2022
दिल्ली -        462           328
नोएडा -        475           330
ग्रेटर नोएडा-  464           291
गाजियाबाद-  470           306
फरीदाबाद-   469           289
गुरुग्राम-       472           341

जानिए दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को कहां, कितना दर्ज हुआ AQI?
आईटीओ- 328
आर के पुरम- 359 
पटपड़गंज- 313
लोधी रोड- 310
आनंद विहार- 353
मथुरा रोड- 345
नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा- 291
नोएडा सेक्टर 62- 330
इंदिरापुरम, गाजियाबाद- 306
गुरुग्राम सेक्टर 51- 341
फरीदाबद सेक्टर 30- 289

201 से 300 के बीच 'खराब' श्रेणी में माना जाता है एक्यूआई
आपको बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब, 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब', 401 और 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Air Pollution: एशिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 8 भारत के, दिल्ली लिस्ट से बाहर, जानें- कौन है टॉप पर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले नियम
सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले नियम
पुणे में खौफनाक वारदात, चलती क्लास के बीच बच्चे का गला काटकर फरार हुआ क्लासमेट! स्टूडेंट गैंगवॉर की आशंका
पुणे में खौफनाक वारदात, चलती क्लास के बीच बच्चे का गला काटकर फरार हुआ क्लासमेट!
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव

वीडियोज

Syria में ISIS का American ठिकानों पर हमला Donald Trump ने कड़ा जवाब देने की दी चेतावनी |ABPLIVE
नकली दवा बनाने की कंपनी का पुलिस ने किया भंडफोड़ | Delhi Crime Branch | Cyber Cell
नकली IAS के निशाने पर लड़कियां
Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले नियम
सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले नियम
पुणे में खौफनाक वारदात, चलती क्लास के बीच बच्चे का गला काटकर फरार हुआ क्लासमेट! स्टूडेंट गैंगवॉर की आशंका
पुणे में खौफनाक वारदात, चलती क्लास के बीच बच्चे का गला काटकर फरार हुआ क्लासमेट!
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
लियोनल मेसी से मिलने के लिए क्रेजी हुए बॉलीवुड सेलेब्स, टाइगर श्रॉफ इस कारण हो गए ट्रोल
लियोनल मेसी से मिलने के लिए क्रेजी हुए बॉलीवुड सेलेब्स, टाइगर श्रॉफ इस कारण हो गए ट्रोल
10 से 5 की नौकरी और बंपर छुट्टियां, बॉम्बे हाई कोर्ट की इन वैकेंसीज में तुरंत कर लें अप्लाई
10 से 5 की नौकरी और बंपर छुट्टियां, बॉम्बे हाई कोर्ट की इन वैकेंसीज में तुरंत कर लें अप्लाई
Video: पाकिस्तान में महिला रिपोर्टर को बैल ने मारी जोरदार टक्कर, उसके बाद जो हुआ हैरान कर देगा
Video: पाकिस्तान में महिला रिपोर्टर को बैल ने मारी जोरदार टक्कर, उसके बाद जो हुआ हैरान कर देगा
Year Ender 2025: इस साल महाकुंभ में छाए रहे ये बाबा, IIT वाले बाबा ने तो उड़ा दिया था गर्दा
इस साल महाकुंभ में छाए रहे ये बाबा, IIT वाले बाबा ने तो उड़ा दिया था गर्दा
Embed widget