एक्सप्लोरर

MP News: दमोह स्कूल हिजाब विवाद पर CM शिवराज के तेवर सख्त, कहा - 'ये मध्य प्रदेश में नहीं चलने देंगे'

Madhya Pradesh Hijab Issue: सीएम चौहान ने दमोह के स्कूल में इकबाल की नज्म गाये जाने पर सख्त रुख अपनाया है. इस मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एमपी की धरती पर ऐसी हरकतें नहीं चलेंगी.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के दमोह में एक प्राइवेट स्कूल में हिन्दू छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने पर मजबूर करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दमोह के स्कूल में अल्लामा इकबाल की नज्म गाये जाने पर सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि "स्कूल में भारत का विभाजन करवाने वाले की कविता पढ़ाई जा रही थी. मध्यप्रदेश की धरती पर ऐसी हरकतें नहीं चलेंगी. ऐसे स्कूल बंद कर दिये जाएंगे."

दरअसल, दमोह के गंगा-जमुना स्कूल के एक पोस्टर में छात्राओं को हिजाब पहनाए जाने के आरोप के बाद हिन्दू सगंठन एक्टिव हुए. इसके बाद मामले ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया है. इस मामले में शुरुआती जांच में कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने स्कूल को क्लीनचिट दे दी. लेकिन बाद में यह बात सरकार तक पहुंची और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए सिरे से जांच करने के निर्देश दे दिए. अब सीएम के सख्त तेवर के बाद दमोह कलेक्टर ने स्कूल पर कार्रवाई करते हुये स्कूल यूनिफॉर्म में हिजाब के बंधन पर रोक लगा दी है. इतना ही नहीं, कलेक्टर के निर्देश के बाद अब अल्लामा इकबाल के 'लब पे आती है दुआ' नज्म गाने पर भी रोक रहेगी. अब छात्र प्रातः कालीन प्रार्थना में केवल राष्ट्रगान जन-गण-मन ही गाएंगे.

अल्लामा इकबाल की नज्म पर जताया ऐतराज

वहीं, छतरपुर में आज शुक्रवार को एक कार्यक्रम में गरजते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,"अभी कल मुझे पता चला कि दमोह के स्कूल में बेटियों को सिर पर कुछ बांधकर आओ, ये नियम बना दिया और पता नहीं, कौन-सी उस व्यक्ति के नाम से जिसने भारत का विभाजन करवाया, उसकी कविता पढ़ाई जा रही थी." उन्होंने आगे कहा कि,"मैं सावधान करना चाहता हूं कि मध्यप्रदेश की धरती पर ऐसी हरकतें नहीं चलेंगी, जो शिक्षा नीति लागू की गई है प्रधानमंत्री के द्वारा, वही शिक्षा नीति लागू होगी.उसके खिलाफ अगर किसी स्कूल में कोई दूसरी गलत चीज पढ़ायेगा या किसी बेटी को सिर पर बांधकर आओ स्कार्फ या कोई और चीज, इसके लिए कोई मजबूर करेगा तो ऐसा स्कूल मध्यप्रदेश में चल नहीं पाएगा, ये मध्यप्रदेश में नहीं चलने देंगे."

बता दें कि इसी स्कूल का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें टॉप करने वाली बच्चियों की फोटो लगी थी. इन टॉपर्स में कुछ हिन्दू समुदाय की बच्चियां भी थीं, जिन्होंने हिजाब पहना हुआ था. हालांकि, इस मामले में किसी भी छात्रा के परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई. लेकिन वायरल फोटो के आधार पर कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए. इसके बाद कलेक्टर ने ट्विटर पर जानकारी दी कि वायरल पोस्टर मामला निराधार है और जांच में कोई दोषी नहीं पाया गया. 

जाने क्या है हिजाब का विवाद

जानकारी के लिए बता दें कि 2 दिन पहले दमोह के एक निजी स्कूल गंगा-जमुना की छात्राओं ने ये आरोप लगाया था कि उनके ड्रेस कोड में हिजाब जोड़ दिया गया है और उन्हें जबरदस्ती हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया जा रहा है. ये बात सामने आने के बाद से हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया था. साथ ही, स्कूल का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराने की मांग उठाई गई थी. इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक को जांच के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सख्ती दिखाते हुए जांच के आदेश दिए थे.

जानकारी के लिए बता दें कि कलेक्टर दमोह मयंक अग्रवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सख्त निर्देश पर स्कूल मामले में गठित समिति की जांच जारी रहेगी और ये पता लगाया जाएगा कि ये नियम किन परिस्थितियों में बनाए गए. दोषी व्यक्ति पर कार्यवाही भी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: चुनावी साल में पार्टी से निष्कासित नेताओं की BJP में होगी वापसी, रखी गई ये शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thane News: बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड फरार, बाथरूम में मिली लाश, बहता छोड़ा पानी
ठाणे: बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड फरार, बाथरूम में मिली लाश, बहता छोड़ा पानी
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
Poonch Landslide: पुंछ में लैंडस्लाइड से तबाही, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
पुंछ में लैंडस्लाइड से तबाही, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget