एक्सप्लोरर

Weather Update: सर्दी लेगी यूटर्न! आज से झेलनी पड़ेगी तेज हवाओं की मार, पढ़े IMD का नया अपडेट

Weather News: उत्तर भारत के सभी राज्यों में गर्मी का एहसास हो रहा है और ठंड गायब हो गई है. मार्च के पहले हफ्ते से ही भीषण गर्मी की शुरुआत हो सकती है. दिल्ली में दिन में तेज हवाएं चल रही हैं.

Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में ठंड गायब हो गई है. दिन में अच्छी धूप निकल रही है. हालांकि तेज हवाएं भी चल रही हैं. तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो चुकी है, जिससे गर्मी का एहसास हो रहा है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 9 और 10 फरवरी को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. इसके बाद 11, 12 और 13 फरवरी यानी तीन दिन तक दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी. पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का असर दिल्ली में भी देखा जा सकता है. 

राजस्थान का मौसम
राजस्थान में भी फरवरी की शुरुआत में गर्मी पड़ने लगी है. लोगों ने अपने गर्म कपड़े रख दिए हैं, लेकिन एकबार फिर से तापमान में अचानक गिरावट आ सकती है. राज्य में सर्द हवाओं की वजह से मौसम बदलने वाला है. 11 और 12 फरवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. राज्य में अगले 7 दिन तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. मार्च से भीषण गर्मी की शुरुआत हो जाएगी. कई इलाकों में तेज हवाएं चलने वाली हैं. 13 फरवरी से ठंड थोड़ी बढ़ेगी. इसकी वजह पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी है. राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है. जयपुर में अगले एक हफ्ते तक धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा. 

मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश में जनवरी माह में पड़ रही कड़ाके की ठंड की रफ्तार अब काफी कम हो गई है. राज्य में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है. राज्य में आज मौसम शुष्क रहेगा. मौमस सुहाना है और पचमढ़ी, दतिया, राजगढ़ और उज्जैन समेत कुछ जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे है. आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. मार्च की शुरुआत से भीषण गर्मी पड़ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 29 डिग्री रहेगा और धुंध छाई रहेगी. इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री जबकि अधिकतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है और धुंध छाई रहेगी. 

उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिल गई है. राजधानी लखनऊ समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ है और दिन में अच्छी धूप निकलने से मौसम सुहाना हो गया है. अगले कुछ दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट से हल्की ठंड का एहसास हो सकता है, लेकिन राज्य में मार्च की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ने वाली है. राज्य के कई इलाकों में सुबह और शाम के समय कोहरा दिखाई दे रहा है. राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लखनऊ में आज यानी 9 फरवरी और कल 10 फरवरी को सुबह कोहरा या धुंध छाई रहेगी और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहेगा. 11 फरवरी से लखनऊ में अगले तीन चार दिन तक दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी. वहीं उत्तराखंड के निचले इलाकों में बारिश जबकि उंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. 

छत्तीसगढ़ का मौसम
छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है और गर्मी की वजह से अभी से लोगों को परेशानी होने लगी है. राज्य में पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं अब बंद हो गईं हैं, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. लोग अब हल्के कपड़े पहनना शुरू कर चुके हैं. रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 33 डिग्री रहने का अनुमान है. अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहेगा और धीरे धीरे तापमान में और बढ़ोतरी होगी. 

PM Modi का लाल चौक वाला वीडियो ट्वीट कर क्या कहना चाहते हैं हिंदूवादी नेता कपिल मिश्रा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
जयपुर में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत; 7 की हालत गंभीर
जयपुर में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत; 7 की हालत गंभीर
राजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, 16 जिलों में मतदान केंद्रों पर लगी कतारें
राजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, 16 जिलों में मतदान केंद्रों पर लगी कतारें
भ्रष्टाचार पर CM भजनलाल का एक्शन, 27 भ्रष्ट अफसरों पर चलेगा मुकदमा
भ्रष्टाचार पर CM भजनलाल का एक्शन, 27 भ्रष्ट अफसरों पर चलेगा मुकदमा

वीडियोज

Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama
Congress Ramlila Maidan Rally: 1 नवंबर को क्यों रैली- कांग्रेस की पॉलिटिकल जिद! | BJP | ABP News
Shastrarth: 'सलाम' और राम..27 में बनाएंगे काम ? | UP Elections 2027 | Romana Isar Khan | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget