एक्सप्लोरर

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री ने हिंदू जनसंख्या को खतरा बताया, बोले- 'हर घर में दो से तीन...'

Jodhpur News: विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने कहा VHP जाति जनगणना का हमेशा से विरोध करता है और करता रहेगा. धार्मिक आधार पर जनगणना की जाती है, जो की सही भी है.

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में तीन दिवसीय विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अधिवेशन आयोजन किया गया. इसमें भाग लेने के लिए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा शुक्रवार (26 जुलाई) को जोधपुर पहुंचे थे. उन्होंने इस दौरान एक प्रेस कॉन्फेंस में सनातन धर्म के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज के समय में हिंदू जनसंख्या को खतरा है.

उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर सिर्फ जनसंख्या कानून से सफलता नहीं मिल सकती. संविधान की ओर से सिर्फ कानून बनाया जा सकता है, लेकिन कानून का पालन समाज ही करता है. ऐसा लगता है कि हिंदू अपने ही देश में अल्पसंख्यक हो जाएगा. विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंगलाल बागड़ा ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की.

उन्होंने कहा कि "उत्तर प्रदेश की सरकार की ओर से दुकानों पर नाम लिखने के फैसले पर एक तरफा सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की ओर से अंतरिम रोक लगाई गई है. इससे हमारी हिंदुत्व की भावनाओं को ठेस पहुंची है. यह मामला इतना संवेदनशील है, क्योंकि ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें समान में थूक कर दिया जा रहा है या थूककर खिलाया जा रहा है."

नेमप्लेट विवाद पर कही ये बात
उन्होंने कहा कि "हमारी हिन्दू धर्म की धार्मिक कांवड़ियों की यात्रा जो अपनी आस्था के चलते पैदल यात्रा करके गंगा का पानी लेकर जाते हैं. उन लोगों को मुस्लिम धर्म के लोग हिंदू देवी देवताओं के नाम की दुकान लगाकर उन्हें अपना सामान बेचते हैं. उन्होंने बताया कि यह वैधानिक है, जो भी दुकान का मालिक है उसका नाम बाहर लिखा होना चाहिए. उसके बाद जिसकी जैसी मर्जी वो वहां से खरीदे और खाए."

केंद्रीय महामंत्री बजरंगलाल बागड़ा ने कहा कि "हमें उम्मीद है कि आगामी दिनों में होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में दोनों पक्षों को सुना जाएगा और उसके बाद हां हमारी धार्मिक भावनाओं को देखते हुए ही निर्णय किया जाएगा. हिंदुओं में शादियां देरी से होती है. यह एक सामाजिक और पारिवारिक समस्या है."

"यह हिंदुओं के स्वयं द्वारा बनाई गई समस्या है. आज के समय में हिंदुओं ने बच्चों की संख्या 4-5 से घटाकर एक दो कर दी है. इसमें कानून का कोई अर्थ नहीं है. समाज में आवश्यकता है कि 20 से 25 साल की उम्र में हिंदू बच्चे बच्चियों की शादियां करवा देनी चाहिए. कम से कम 2 से 3 बच्चे हर परिवार में होने चाहिए. इस दिशा में हम प्रबोधन कर एक कार्यक्रम बना रहे हैं, नहीं तो हमारे ही देश में हिंदूओ के अल्पसंख्यक होने में देर नहीं लगेगी."

जातीय जनगमा पर क्या बोले बजरंगलाल बागड़ा?
जातीय जनगणना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि "हम इसके कभी भी पक्षधर नहीं रहे. विश्व हिंदू परिषद जाति जनगणना का हमेशा से विरोध करता है और करता रहेगा. धार्मिक आधार पर जनगणना की जाती है, जो की सही भी है."

"जिस हिंदू मुस्लिम क्रिश्चियन और अन्य धर्म के अनुसार उनकी जनगणना करते हैं, जिसमें कौन कितने हैं. इसकी जानकारी होना भी आवश्यक है, लेकिन जाति जनगणना के उद्देश्य ही एक षड्यंत्र हैं, जो कि हिंदू समाज को तोड़ने और बांटने के लिए भ्रम फैलाता जा रहा है."

बागड़ा ने बताई हिंदू समाज की चुनौतियां 
देश में हिंदू समाज के लिए प्रमुख चुनौतियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि
मुस्लिम और क्रिश्चियन दोनों तरफ से हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से हिंदू समाज का धर्मांतरण मुस्लिम समाज से ज्यादा क्रिश्चियन समाज में किया जा रहा है, क्योंकि मुस्लिम समाज में कोई भी हिंदू धन और प्रलोभन से नहीं जा सकता है."

"क्रिश्चियन समाज की ओर से लगातार धर्मांतरण के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. हमारे आदिवासी युवा भाइयों को लालच और प्रलोभन देकर धर्मांतरण करवाया जा रहा है. इसमें राजनीतिक लाभ के चलते राजनेता ऐसे लोगों का सहयोग करते हैं."

आदिवासी समाज को लेकर क्या कहा?
आदिवासी समाज को लेकर पूछे गए सवालों पर बजरंगलाल बागड़ा ने कहा कि "आदिवासियों को राष्ट्रीय स्तर पर हिंदू धर्म से अलग करने का प्रयास किया जा रहा है. आदिवासी समाज की महिलाएं और बुजुर्ग हालांकि इससे अछूते हैं. उनसे पूछा जाए तो वह आपको बताएंगे कि वह हिंदू धर्म से ही है."

"वहीं जनजाति समाज के युवाओं को मिशनरी और षड्यंत्रकारी तत्वों ने धर्मांतरण करने का प्रयास किया जा रहा है. अब राजस्थान में भी जनजाति क्षेत्र में धर्मांतरण का षड्यंत्र तेजी से फैल रहा है."

सांसद हनुमान बेनीवाल की लोकसभा में बड़ी मांग, 'राजस्थान को मिले विशेष राज्य का दर्जा, नहीं दे सकते तो...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
ठाणे: AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहुत ही...'
AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहादुर बाप की बेटी'
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB; जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?

वीडियोज

BJP Money: भारतीय जनता पार्टी के पास कितना पैसा है? PM MODI | BJP | ABPLIVE
NEET छात्रा की मौत का गुनहगार कौन, Bihar Police पर परिवार ने लगाए संगीन आरोप
Trump के बयान से Market में तूफानी तेजी | Sensex +850, Nifty उछला | Gold-Silver Crash | Paisa Live
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Greenland | Prayagraj | RSS | Delhi Weather Update | T20
Delhi News : दिल्ली के मंगोलपुरी में बदमाशों ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या, लोग देखते रहे

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
ठाणे: AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहुत ही...'
AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहादुर बाप की बेटी'
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB; जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
Hidden Signs Of Kidney Damage: सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
जोमैटो राइडर ने जीता दिल... डिलीवरी के बीच सड़क पर भटकते पिल्ले की बचाई जान, वीडियो वायरल
जोमैटो राइडर ने जीता दिल... डिलीवरी के बीच सड़क पर भटकते पिल्ले की बचाई जान, वीडियो वायरल
26 जनवरी की मुख्य परेड से कितनी अलग होती है फुल ड्रेस रिहर्सल? जानें हर बात
26 जनवरी की मुख्य परेड से कितनी अलग होती है फुल ड्रेस रिहर्सल? जानें हर बात
Embed widget