एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जोधपुर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ शुभारंभ, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिलाई ये शपथ

Viksit Bharat Sankalp Yatra: पीएम मोदी और राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने भी भाग लिया.

Jodhpur News: भारत सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं के प्रति व्यापक जन जागरूकता और वंचित लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का राजस्थान में शुभारंभ हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा इस यात्रा का शुभारंभ शनिवार (16 दिसंबर) को वर्चुअल माध्यम से किया गया. विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला स्तरीय समारोह शनिवार को टाउन हॉल में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत की मौजूदगी में संपन्न हुआ.

इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लगभग एक हजार लाभार्थियों ने भी भाग लिया. अतिथियों द्वारा जोधपुर में वैन को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. जिसका राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण टाउन हॉल में किया गया. राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा विकसित भारत की शपथ दिलाई गई, जिसमें मौजूद जनसमूह ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया.

वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्य कार्यक्रम के बाद टाउन हॉल में अतिथियों ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वैन पर लगे स्क्रीन के जरिये प्रधानमंत्री का रिकॉर्डेड संदेश को प्रसारित किया जाएगा, इसके अलावा विकसित भारत का संकल्प वीडियो, प्रारंभिक फिल्मों का प्रसारण, मेरी कहानी मेरी जुबानी योजनाओं के सफल लाभार्थी अपने अनुभव साझा करेंगे. साथ ही सतत कृषि गतिविधियों पर ड्रोन प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड का प्रदर्शन और प्रगतिशील किसानों के साथ बातचीत को वैन पर लगी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा. कार्यक्रम स्थल पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान कार्ड के तहत समस्त पात्र लाभार्थियों का पंजीयन, पीएम उज्ज्वला नया नामांकन और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, मेरा भारत वॉलंटियर्स का पंजीकरण किया जाएगा.

कार्यक्रम में ये दिग्गज रहे मौजूद
जिला स्तरीय कार्यक्रम में महापौर (नगर निगम दक्षिण) वनिता सेठ, विधायकगण जोगाराम पटेल, अर्जुनलाल गर्ग, भेरा राम सियोल, अतुल भंसाली, देवेन्द्र सालेचा, जगराम विश्नोई, महेंद्र पालीवाल, नेता प्रतिपक्ष (नगर निगम उत्तर) लक्ष्मण नारायण सोलंकी, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, भारत सरकार में संयुक्त सचिव प्रीतम बी यशवंत, सम्भागीय आयुक्त बीएल मेहरा, जिला कलक्टर  हिमांशु गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों और पार्षदगण की मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें:

Bharatpur News: मुख्यमंत्री बनने के बाद गृह जिले का पहली बार दौरा करेंगे सीएम भजनलाल, तैयारियों में जुटा प्रशासन

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget