एक्सप्लोरर

Vijaynagar Rape Case: विजयनगर रेप मामले में फूटा लोगों का गुस्सा, सड़कों पर प्रदर्शन, अजमेर बंद

Rajasthan News: विजयनगर रेप मामले में लोगों की नाराजगी अब सड़कों पर दिख रही है. हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाजार पहुंचकर दुकानें बंद करवाईं और इस दौरान उनकी दुकानदारों से बहस भी हो गई.

Rajasthan Latest News: राजस्थान के विजयनगर के चर्चित रेप और ब्लैकमेल कांड को लेकर सर्व हिंदू समाज के आह्वान पर शनिवार को अजमेर बंद रहा. सौ से ज़्यादा हिंदूवादी संगठन इस बंद को अपना समर्थन दे रहे हैं. बंद को देखते हुए पुलिस और प्रशासन कई दिन से अलर्ट मोड पर है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी बुला ली गई थी.

सुबह 11 बजे हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों में बाजारों में घूम घूम कर लोगों से बंद को सफल बनाने के लिए अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील शुरू कर दी. दुपहिया वाहनों पर सवार हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता कई जगह हाथों में लाठी डंडे लेकर घूमते दिखे. बाजारों में ज्यादातर दुकानें बंद रही लेकिन दरगाह बाज़ार में बंद करवा रहे लोगों की वहां के दुकानदारों से झड़प भी हुई. यहां के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद करने से इनकार किया था. हिंदूवादी संगठनों के लोग जब बाजार बंद कराने निकले तो उन्होंने कई जगह टेम्पो, ई-रिक्शा के पहियों की हवा निकाली.

लोग दुकान बंद करने को नहीं थे तैयार

सवारियों को गाड़ियों से उतरवाया गया इसके चलते कई जगह उनकी वाहन चालकों से  तू-तू, मैं-मैं हो गई.बाजारों को बंद करवाने के बाद तमाम कार्यकर्ता एक रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे. इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए. तमाम कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर लगाए गए बैरिकेड पर चढ़ गए और नारेबाजी की. इमरजेंसी सेवाओं पर बंद का असर नहीं है.

स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, हॉस्पिटल जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद से दूर रखा गया है. इस मामले में पुलिस ने अब तक 13 आरोपियों को पकड़ा है. इनमें से तीन नाबालिग हैं. पुलिस पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी और कैफे संचालक सांवर मल से भी पूछताछ कर रही है. पूर्व पार्षद को दो मार्च को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की अपील करेगी. पुलिस ने जेल में बंद सोहेल मंसूरी, लुकमान, आशिक और करीम को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है. अब रिमांड पर चल रहे आरोपियों और इनके बयानों को आपस में क्रॉस चेक किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: 'हमें इनके दिमाग में डर बैठाना होगा, ताकि...', पाली में लव जिहाद को लेकर भड़के BJP विधायक टी राजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget