एक्सप्लोरर

वसुंधरा राजे का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- 'लोगों का खून चूसने वाले...'

वसुंधरा राजे ने कहा कि दो तरह के व्यक्ति चुनाव लड़ते हैं. एक लोगों की भलाई के लिए, लोगों की सेवा के लिए और दूसरे खुद की भलाई के लिए, खुद की सेवा के लिए. भाजपा दिन रात लोगों की भलाई के लिए सोचती है

Vasundhara Raje on Congress: कोटा संभाग में लोकसभा चुनाव में जमकर नेता हमलावर हो रहे हैं. कोटा बूंदी लोक सभा एवं झालावाड़ बारां लोकसभा में कांग्रेस को आडे हाथों लिया जा रहा है. बारां में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री रहते हुए लोगों का जितना प्यार और आशीर्वाद मिला, उतना ही प्यार और आशीर्वाद आज भी मिल रहा है. इसे पाकर वह अभिभूत हैं और यह उनकी बड़ी ताकत है. 

वसुंधरा राजे ने कहा कि इन चुनावों में बीजेपी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी और पीएममोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. वे बीजेपी प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के समर्थन में देवरी, समरानिया, नाहरगढ़ और किशनगंज में आयोजित सभाओं में बोल रही थी.

दो तरह के लोग लड़ रहे चुनाव- वसुंधरा राजे
वसुंधरा राजे ने कहा कि आज-कल दो तरह के व्यक्ति चुनाव लड़ते हैं. एक लोगों की भलाई के लिए, लोगों की सेवा के लिए और दूसरे खुद की भलाई के लिए, खुद की सेवा के लिए. बीजेपी दिन रात लोगों की भलाई के लिए सोचती है और कांग्रेस के लोग 24 घंटे लोगों से कमाई के बारे में सोचते हैं. वसुंधरा राजे ने कहा कि आपको तय करना है कमाई करने वालों को जिताना है या भलाई करने वाले को.

'भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा'- वसुंधरा राजे
यहां से ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्होंने पूरे राजस्थान में भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया है. लोगों का खून चूसने वाले वोट मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ बारां-झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र का ही नहीं है, यह चुनाव है देश के विकास का, भारत की आस्था का, जिस आस्था का सम्मान कर मोदी जी ने राम मंदिर निर्माण की राह आसान की, आज असंख्य देशवासी अयोध्या में रामलला के दर्शन कर रहे है. 

पूर्व सीएम ने कहा कि आज मोदी जी के प्रयासों से भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब वह दिन दूर नहीं, जब मोदी जी तीसरी बार शपथ लेंगे और भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा. इस अवसर पर विधायक ललित मीणा सहित कई लोग उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ें: मेवाड़ और वागड़ की सीटों को साधने आ रहे PM मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, इस दिन होगा दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget