एक्सप्लोरर

जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का दिखा अलग रंग, छात्रों के साथ मैस में खाया खाना

Giriraj Singh News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोधपुर में IIHT SALEM का दौरा किया. उन्होंने वहां छात्रों के साथ मिलकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने को कहा.

Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने दो दिवसीय सरकारी  दौरे पर जोधपुर पहुंचे. आज शनिवार को कार्यक्रम के अनुसार वस्त्र मंत्रालय के अधीन आने वाला इंडियन इंस्टीट्यूट हैंडलूम टेक्नोलॉजी (Indian Institute of Handloom Technology) में आयोजित कार्यक्रम पहुंचे. जहां पर उन्होंने लैब का निरीक्षण किया. 

वैसे तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने राजनीतिक बयानों को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं. आज उन्होंने ऐसा काम किया कि सभी ने कहा कि मोदी के मंत्री ने बच्चों सहित सबका दिल जीत लिया. क्योंकि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अलग से खाने की व्यवस्था को छोड़ छात्र-छात्राओं के साथ मैस में बैठकर खाना खाने का निर्णय लिया. वहीं बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया भी.

क्वालिटी में सुधार करने को कहा 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जैसे ही कहा कि आज में खाना नौनिहाल छात्रों के साथ इनके मेस में इनके साथ बैठकर खाऊंगा. उन्होंने मेंस में पहुंचकर बच्चों के साथ खाना खाया और खाना खाने के बाद इंचार्ज से कहा कि खाने की क्वालिटी को थोड़ा इंप्रूवमेंट करो, जिस तरह का अभी खाना बच्चों को दिया जा रहा है. उसकी क्वालिटी में सुधार करो साथ ही गर्म खाना बच्चों को मिलना चाहिए. 

मैस के कॉन्ट्रैक्ट इंचार्ज ने पूछा कि खाने की क्वालिटी कैसी थी. उन्होंने कहा कि में अभी इस खाने को अच्छा कह दूं तो बच्चे कहेंगे कि नेताजी ने भी झूठ बोल दिया. मैं यह कह दूं कि खाना खराब था. तो आपको भी बुरा लगेगा, में तो बस इतना कहना चाहता हूं. आपसे कि आप खाने की क्वालिटी में इंप्रूवमेंट करें.

नहीं होती है हमारी कोई सुनवाई
इंडियन इंस्टीट्यूट हैंडलूम टेक्नोलॉजी में पढ़ने वाले छात्रों ने बताया कि हमसे इंस्टीट्यूट प्रतिदिन की डाइट के हिसाब से 95 रुपये लेता है. लेकिन हमारे यहां पर जो खाना मिलता है. उससे अच्छा तो अन्नपूर्णा रसोई जो राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जा रही है. वहां पर 8 रुपये में मिल जाता है. हम लोग कई बार शिकायत करते हैं. लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं होती है. अब आज जिस तरह से मंत्री जी ने हमारे साथ बैठकर खाना खाया है. हमें बहुत अच्छा लगा है. उन्होंने खान की क्वालिटी को इंप्रूवमेंट करने के लिए कहा है. तो इसका सीधा मतलब यह है कि हम लोगों को खाना सही नहीं दिया जा रहा है.

बता दे कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जैसे ही कहा कि मैं बच्चों के साथ बैठकर खाना खाऊंगा, ऐसा सुनते ही इंडियन इंस्टीट्यूट हैंडलूम टेक्नोलॉजी के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, आनन फानन में सभी लोग मेंस में पहुंचे. मंत्री ने सभी अधिकारियों से भी कहा आप भी खाना खाये. सभी ने खाना दिया और खाया.
 
ब्रांडिंग के जरिए ही उज्जवल होगा बच्चों का भविष्य
इंडियन इंस्टीट्यूट हैंडलूम टेक्नोलॉजी (IIHT) में  आयोजित कार्यक्रम मे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह डिप्लोमा कर रहे छात्रों से सीधा संवाद किया और उसके बाद बच्चों द्वारा बनाए जा रहे. प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने कहा कि हमें इसको लेकर ब्रांडिंग करनी है ब्रांडिंग के जरिए ही बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा. उन्होंने बच्चों की समस्या सुनी और उन्हें शिक्षा को लेकर मंत्र भी दिया.इंडियन इंस्टीट्यूट हैंडलूम टेक्नोलॉजी के कार्यालय में आयोजित सीधा संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बच्चों की समस्या भी सुनी.

ये भी पढ़ें: जोधपुर में आम बजट पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बड़ा दावा, जानिए क्या कुछ कहा?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
'सरकारी स्कूलों में कोई भी जा सकता है, यह अजीब आदेश', BJP पर भड़के अशोक गहलोत
'सरकारी स्कूलों में कोई भी जा सकता है, यह अजीब आदेश', BJP पर भड़के अशोक गहलोत
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ', जयपुर में पत्थरबाजी और बवाल पर बोले आशुतोष रांका
'सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ', जयपुर में पत्थरबाजी और बवाल पर बोले आशुतोष रांका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget