एक्सप्लोरर

पानी पूरा आ रहा या नहीं? उदयपुर कलेक्टर ने घर-घर जाकर लोगों से जाना हाल, अधिकारियों को दी चेतावनी

Udaipur News: उदयपुर में पानी की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने शहर का दौरा किया. उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से बात की और पानी की सप्लाई की जानकारी ली.

Rajasthan News: झीलों की नगर उदयपुर जहां पानी की प्रचुर मात्रा है लेकिन फिर भी हर साल कुछ क्षेत्रों में पानी की समस्याओं से जूझना पड़ता है. साथ ही अधिकारियों द्वारा सही से जवाब देने के भी आरोप आते हैं. इसको लेकर आज उदयपुर के जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल शहर में घूमकर जलापूर्ति के लिए लोगों से बात की. यही नहीं अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर गर्मियों के इन दिनों में किसी ने फोन बंद किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जानिए पूरा मामला
 
एक दिन पहले बैठक और अब फील्ड में निकले कलेक्टर
 
जिला कलक्टर मंगलवार को गर्मी मौसम को देखते हुए बिजली-पानी और सड़क सुविधा को लेकर संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों की बैठक ली. बैठक में बिजली निगम के अधिकारियों ने कहा कि उदयपुर में 9 लाख 22 हजार 180 विद्युत उपभोक्ता हैं, इनमें 7.5 लाख घरेलू, 80 हजार कृषि, 13 हजार औद्योगिक, शेष 84 हजार अघरेलू और अन्य कनेक्शन हैं.
 
जिले की दैनिक विद्युत खपत औसतन गर्मी के मौसम में 85 लाख यूनिट (करीब 354 मेगावाट) रहती है, लेकिन इस बार बढ़कर करीब 100 लाख यूनिट (417 मेगावाट) हो गई है. जलदाय विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कंटीजेंन्सी मद में स्वीकृत 5 कार्य में से 4 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जिनके अंतर्गत एक नलकूप का निर्माण, पंपसेट/पैनल आदि बदलने का कार्य किया है. ग्रामीण क्षेत्र में 94 आबादियों में 131 टैंकर ट्रिप सहित अलग-अलग जगहों पर सप्लाई की जा रही है.
 
शहर में पानी की समस्याओं को लेकर फील्ड में कलेक्टर
 
जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने शहर में पानी की समस्या को लेकर दौरा किया. उन्होंने घर-घर जाकर आमजन से पूछा कि-पानी पूरा आ रहा है या नहीं. निरीक्षण के दौरान विभाग के तकनीकी कर्मियों ने प्रेशर मीटर के माध्यम से जिला कलक्टर को पानी के प्रेशर से अवगत कराया और पानी का क्लोरीन टेस्ट कर गुणवत्ता की जानकारी भी दी. 
 
वही अकसर देखा गया है कि परेशानी में कोई इन विभागों में फोन करता है तो कर्मचारियों द्वारा सही जवाब नहीं दिया जाता. इस परेशानी को लेकर जिला कलक्टर ने बिजली, पानी सहित सभी आमजन से जुड़े विभागों के अधिकारियों को जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी आमजन की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर उसका उचित समाधान करें और आमजन को संतोषप्रद जवाब दें. उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी का फोन स्वीच ऑफ रहने या संतोषप्रद जवाब नहीं दिए जाने की शिकायत मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget