एक्सप्लोरर

Jodhpur Crime: सनकी आशिक की घिनौनी करतूत, विवाहिता के शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर कर दी पति की हत्या

Lohawat: महिला ने कहा की आरोपी मगनाथ ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था, लेकिन जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसने उसके पति को चाय में जहर दे दिया.

Lohawat: जोधपुर के लोहावट थाना क्षेत्र के जालोड़ा गांव की राजीव गांधी लिफ्ट केनाल में दो दिन पहले गिरे एक व्यक्ति का शव मिलने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है, मृतक युवक की पत्नी ने एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है. महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी मगनाथ ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था, लेकिन ऐसा नहीं करने पर उसने उसके पति की हत्या कर दी और बाद में उसे भी जान से मारने की धमकी दी.

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज

लोहावट पुलिस थाना अधिकारी शेताना राम ने बताया कि  महिला के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की जांच देचू थानाधिकारी कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि जैसलमेर निवासी एक महिला ने पति की हत्या का मामला दर्ज कराया है. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 3 अगस्त की शाम जालोड़ा के एक व्यक्ति ने उसे फोन कर कहा कि उसके पति की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया है. महिला ने कहा कि आरोपी ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और फिर फोन काट दिया. 

शारीरिक संबंध बनाने से किया मना तो कर दी पति की हत्या
महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले आरोपी उसके गांव आया था उसने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था, लेकिन महिला ने मना कर दिया था. तब उसने पति को जान से मारने की धमकी दीथी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

पति को जहर देकर नदी में फेंका
मृतक की पत्नी का आरोप है कि आरोपी ने उसके पति को फोन कर बातचीत करने के लिए दो दिन पहले जालोड़ा बुलाया था, लेकिन जब उसके पति को कुछ संदेह हुआ तो उसने अपने भाई को फोन लगाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसका फोन छीनकर अपने पास रख लिया. इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया, जहां उसने पति को चाय में कुछ नशीली चीज दे दी.  इसके बाद वह बोलेरो धोने की बात कहकर पति को जबरन नहर पर लेकर गया, जहां मारपीट के बाद उसने उसके पति को नदी में फेंक दिया. पीड़िता ने पति के सिर और अन्य जगह चोट के निशान होने की बात कही है.

यह भी पढ़ें:

JEE Main Result 2022: कोटा में रहकर पढ़ने वाली स्नेहा ने जेईई मेन में हासिल की ऑल इंडिया रैंक - 2, ये है उनका सक्सेज मंत्र

Udaipur Tourism: उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड का पर्यटन पर नहीं पड़ा प्रभाव, पिछले 12 सालों जुलाई में पहुंचे सबसे ज्यादा पर्यटक

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget