एक्सप्लोरर

Rajasthan News: हरे पेड़ों की कटाई करवा रहा था जूनियर इंजीनियर, बीजेपी युवा मोर्चा ने कान पकड़कर मंगवाई माफी

Kota: राजस्थान के कोटा में बिजली निगम के 132 केवी जीएसएस महावीर नगर के JEN को बीजेपी नेता ने पहले जबरन कान पकडवाए और माफी भी मंगवाई. उन्होंने जेईएन से उठक बैठक भी लगवाई.

Kota News: राजस्थान के कोटा में बिजली निगम के 132 केवी जीएसएस महावीर नगर के JEN को बीजेपी नेता ने पहले जबरन कान पकडवाए और माफी भी मंगवाई. एक दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे बीजेपी नेता नमन शर्मा यही नहीं रुके JEN को सामान सहित बाहर का रास्ता भी दिखा दिया. 

कान पकड़कर मंगवाई माफी
आपको बता दें कि विरोध के दौरान JEN नेताओं से सोरी भी बोलते रहे लेकिन बीजेपी नेताओं के सामने उनकी एक ना चली. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल होने पर बिजली निगम के एसई ओपी शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं. इस घटना से विद्युत विभाग में गहरा आक्रोश है. मामले के अनुसार महावीर नगर क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारी JEN के साथ विद्युत बहाली के लिए पेड़ काट रहे थे, ये बात बीजेपी नेता नमन शर्मा को नागवार गुजरी और उन्होंने वहां पेड़ काट रहे बिजली निगम के जेईएन चेतन वैष्णव को पेड काटने पर खुद के हाथ से कान पकडवाए और माफी मंगवाई. बताया जा रहा है कि उन्होंने जेईएन से उठक बैठक भी लगवाई.

Jhalawar Crime News: यूट्यूब से सीखा था जाली नोट बनाने का तरीका, अब गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

बिजली के तारो के बीच फंसे पेड़ो की कर रहे थे छटाई 
गौरतलब है कि श्रीनाथपुरम क्षेत्र में अग्निशमन विभाग के सामने हरितिमा पट्टी में पेड़ों के बीच से गुजर रहे तारों के चलते पेड़ों की छटाई बिजली निगम द्वारा करवाई जा रही थी. बिजली निगम के जेईएन चेतन वैष्णव मौके पर कर्मचारियों के साथ मिलकर बिजली के तारो से पेड़ो को हटा रहे थे. बिजली निगम एसई ओपी शर्मा का कहना है की कई जगह ऐसी है जहां पेड़ो में तार फंस जाते है और चिंगारी निकलने से आग की आशंका बढ़ जाती है इसको को ध्यान में रखते हुए हमने केवल पेड़ की झाड़ियों की छटाई करवाई थी. छटाई पुरी भी नहीं हुई थी की बीजेपी नेताओ ने पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए हमारे साथ अभद्र व्यवहार किया. भाजयुमो कार्यकर्ता नमन शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ों की छटाई का विरोध जताया. मौजूद विद्युत कर्मियों से पेड़ों की छटाई की अनुमति के आदेश दिखाने को कहा. आदेश नहीं दिखाने पर कार्यकर्ताओं ने सभी को अपना सामान समेटकर ले जाने व जेईएन चेतन वैष्णव से माफी मांगने की बात कही. माफी नहीं मांगने पर नमन शर्मा ने जेईएन के दोनों हाथों को पकड़ लिया और कान पकड़कर माफी मांगने के लिए मजबूर किया. हंगामा हुआ तो हमने अधिकारी - कर्मचारी वापस बुला लिए. 

पहले भी हो चुकी है अधिकारियों के साथ अभद्रता 
बीजेपी नेता व कार्यकर्ता लगातार कोटा में सरकारी अधिकारियों को अपना निशाना बना रहे हैं. कुछ दिनों पहले बीजेपी के पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने डीएफओ कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान डीएफओ के साथ मारपीट कर दी थी. मारपीट के मामले में भवानी सिंह राजावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. 4 दिन पहले ही राजावत की जमानत हुई है. फिर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिजली निगम के अधिकारियों के साथ अभद्रता करके मामले को तूल दे दिया है. उधर घटना के बाद कर्मचारियों में आक्रोश है और जल्द से जल्द पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें-

Rajasthan News: राजस्थान के पाली में आज से दूर होगा पानी का संकट, जोधपुर से वॉटर ट्रेन के जरिए पहुंचेगा पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget